{"_id":"30c4c9719ad5720a51f84c66eb3583c6","slug":"tempo-driver-the-road-between-the-home-guard-jutmpajar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक, होमगार्ड में बीच सड़क जूतमपैजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक, होमगार्ड में बीच सड़क जूतमपैजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। झांसी की रानी के पास गलत साइड से आ रहे टेंपो चालक को होमगार्ड द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों में बहसबाजी हो गई। गुस्साए टेंपो चालक ने होमगार्ड और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में होमगार्ड के हाथ की उंगली टूट गई। झगड़े के दौरान घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
छपार के रामपुरी निवासी होमगार्ड आनंद कुमार सिटी कोतवाली में तैनात है। शनिवार को साथी होमगार्ड सहेंद्र के साथ झांसी की रानी पर ड्यूटी दे रहा था। दोपहर एक बजे के लगभग हापुड़ के अबदौली निवासी चेतन पुत्र ज्ञान सिंह टेंपो (यूपी-37टी-2293) को लेकर गलत साइड से झांसी की रानी चौक में घुसने का प्रयास करने लगा। होमगार्ड आनंद कुमार ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस बात को लेकर चेतन की आनंद के साथ नोकझोंक, गाली-गलौज हो गई, जो मारपीट में बदल गई।
सड़क पर टेंपो चालक और होमगार्ड में मारपीट होते देख भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच साथी होमगार्ड को बचाने के लिए आए सहेंद्र से भी आरोपी ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान आनंद के हाथ की उंगली भी टूट गई। सूचना पर सिटी कोतवाली से पुलिस मौके पर गई और चालक को कोतवाली ले आई। होमगार्ड की तहरीर पर चालक चेतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।