फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tea seller murdered in Khanjapur

खांजापुर में पुरानी रंजिश में चाय विक्रेता की गला रेतकर हत्या

Thu, 06 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tea seller murdered in Khanjapur
चाय विक्रेता के गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर सड़क पर चारपाई डालकर सोते समय चाय विक्रेता की गांव के ही युवकों ने गर्दन रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले रखा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ स्थित खांजापुर में राजू (27) पुत्र यशपाल  सिंह रोड पर ही चाय की दुकान करता था। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर दुकान के बाहर सड़क पर ही चारपाई डालकर सो गया था। बराबर में दूसरी चारपाई पर उसका साला झारखंड निवासी मिथुन सोया हुआ था। रात में करीब 12 बजे राजू की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई, जिस समय आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे, उसी समय राजू का हाथ साले को लगा तो वह उठ गया।
विज्ञापन


साले के उठते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मिथुन ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई मनोज ने पुरानी रंजिश का विवाद दिखाते हुए खांजापुर के ही संदीप और सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सुमित को घेर से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश      
मुजफ्फरनगर। खांजापुर निवासी मृतक राजू के परिवार की आरोपी पक्ष से महिला को लेकर पुरानी रंजिश है। राजू का परिवार मूल रूप से भौराकलां के छोटा भौरा का रहने वाला है। करीब 20 वर्ष पूर्व यह परिवार गांव छोड़कर खांजापुर में आकर रहने लगा था। उधर, आरोपी सुमित पक्ष भी पीनना गांव के रहने वाले हैं। वह भी कई वर्षों से खांजापुर में रहने लगे थे। महिला को भगाकर ले जाने के आरोप में दोनों परिवारों में कई वर्षों से रंजिश चली आ रही है। मृतक की पत्नी नौ माह की गर्भवती है, एक दो दिन में उसकी डिलीवरी होने वाली है। राजू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed