{"_id":"57c4872e4f1c1bbe762cb252","slug":"students-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह छात्राओं से छेड़छाड़ पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह छात्राओं से छेड़छाड़ पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
छेड़छाड़ के मामले को लेकर दंगा झेल चुके जिले में छेड़छाड़ की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सोमवार को स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं से सरे बाजार दूसरे संप्रदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ता देख चौक पर ड्यूटी कर रहे सिपाही ने युवकों को रोका, तो आरोपियों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दो रहने वाली कक्षा-11 की दो छात्राएं सोमवार दोपहर करीब एक दो बजे नावल्टी चौक से होते हुए अपने घर जा रही थीं। नावल्टी चौक पर जाम लगा हुआ था, इसी बीच बाइक से वहां पहुंचे दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो छात्राओं ने उनको नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब आरोपी युवक नहीं माने तो छात्राओं ने इसका विरोध किया।
इस पर आरोपी युवकों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस बीच वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देखकर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही भी वहां पहुंच गया और उसने बाइक सवार युवकों को मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। इस दौरान सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों छात्राओं, आरोपियों और सिपाही को लेकर कोतवाली आ गई। मामला दो संप्रदायों का होने से तनाव फैल गया।
विज्ञापन
एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भी कोतवाली पहुंच गए। अधिकारियों ने छात्राओं से मामले की जानकारी ली। घंटों बाद पुलिस ने छात्राओं की तहरीर पर आरोपी युवकों ताबिर और अदनान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जमानत मिल गई।
एक आरोपी सपा नेता का रिश्तेदार
नावल्टी चौक पर दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी शहर के बड़े सपा नेता का रिश्तेदार निकला। सपा नेता ने कोतवाली में घंटो डेरा जमाए रखा और पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव बनाया। अधिकारियों ने आरोपियों को छोड़ने से साफ इंकार कर दिया। घटना का पता चलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। अधिकारियों ने कोतवाल चमन सिंह चावड़ा को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाल ने छात्राओं की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।