{"_id":"5908ce614f1c1b961f440ffe","slug":"struggling-in-two-sides-at-rasulpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले ईंट पत्थर, लाठी-डंडे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले ईंट पत्थर, लाठी-डंडे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 02 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में भूसे से भरी बुग्गी और बाइक निकलने को लेकर हुए विवाद में तीन महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में सोमवार को बाइक सवार गुफरान की दूसरे पक्ष के भूसे से भरी भैंसा बुग्गी सवार इस्लाम के साथ ओवर टेक करने को लेकर गाली गलौज हो गई। इसी बीच पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया। मंगलवार सुबह उसी बात को लेकर इस्लाम की गुफरान के साथ फिर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर ईंट पत्थर चल गए। जिसमें पक्ष के इस्लाम उसके बेटे इकरार, रिजवान, इस्लाम की पत्नी मोहसीन और दूसरे पक्ष के आरिफ, हैदर, महिला नाहिदा, साबरी, तालिब और जरार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। उधर, इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बिना बात के आपस में बिना बात के मारपीट करने के आरोपी एक पक्ष के हैदर व दूसरे पक्ष के इकरार को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया गया है। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने क्रास में दी है।