{"_id":"5c436c70bdec22735f52da01","slug":"stall-belts-between-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार युवतियों के बीच चलीं बेल्टें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेबाजार युवतियों के बीच चलीं बेल्टें
Sat, 19 Jan 2019 11:59 PM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। शहर के महावीर चौक पर शुक्रवार शाम युवतियों के दो गुटों में हॉकी व बेल्टों से हुई जमकर मारपीट चर्चाओं में है। युवतियों में बीच हुई मारपीट की वीडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महावीर चौक स्थित राजकीय पुस्तकालय के बाहर सड़क पर शुक्रवार शाम कुछ युवतियां आपस में बात कर रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान युवतियों में आपस में मारपीट हो गई, जिसमें एक-दूसरे पर हॉकी व बेल्टों से जमकर प्रहार किए गए।
करीब पांच मिनट तक युवतियों के दोनों गुटआपस में भिड़े रहे, जिन्हें बमुश्किल 20 कदमों की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी पहले तो चटखारे लेकर देखते रहे और मजमा जुट जाने के बाद युवतियों को समझाने पहुंचे। मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने यह वारदात मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसकी वीडियो क्लिप शनिवार को म्हारी छोरियां छोरों से कम है के हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
युवतियों के बीच हॉकी व बेल्टों से लड़कों की तर्ज पर सरेराह हुई मारपीट की क्लिप वायरल होने के साथ ही चर्चा में आ गई। सरेराह व्यस्ततम चौक पर भिड़ने वाली सभी युवतियां नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली और किसी कॉलेज की छात्राएं बताईं जा रहीं हैं। उधर, हालांकि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।