फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stack the rogue gang war

गैंगवार में एक बदमाश ढेर

Thu, 24 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 24 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stack the rogue gang war
खतौली। अमित उर्फ चिल्ली की हत्या के बाद फरार हत्यारोपियों तथा मृतक अमित गैंग के बीच गैंगवार छिड़ गई है। मंगलवार की रात को गैंगवार में बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसमें एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बदमाश शव को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर जंगल में फेंक गए। पुलिस ने बुधवार सुबह शव को बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रात में सोलह गोलियां चलीं। सीओ डीके मित्तल ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया और डॉग स्क्वायड टीम से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव फहीमपुर खुर्द के पास ग्रामीणों ने मंगलवार रात के करीब 12 बजे ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनी। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 16 राउंड गोलियां चलीं। गांव जसौला के जंगल में ग्रामीणों ने गोली लगा एक शव जंगल में पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस जंगल में पहुंची। पुलिस ने जंगल से शव को बरामद किया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी का मानना है कि गोली लगा शव किसी बदमाश का हो सकता है।

पुलिस को आशंका है कि गांव नंगली अज्जड़ निवासी अमित उर्फ चिल्ली की हत्या को लेकर आपस में गैंगवार छिड़ गई है। इसी गैंगवार में बदमाशों के बीच रात में गांव फहीमपुर खुर्द के पास आपस में गोलियां चलीं। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से मारा गया।

बदमाश शव को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर जंगल में फेंक कर चले गए। पुलिस ने घटनास्थल से कई ेेेकारतूस के खोखे भी बरामद किए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ डीके  मित्तल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाकर जांच पड़ताल भी कराई।

बदमाश के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ डीके मित्तल का इस घटना के संबंध में कहना है कि बदमाशों के बीच शराब के नशे में कुछ कहासुनी हुई होगी। जिससे बदमाशों के बीच आपस में गोली चली और एक बदमाश मारा गया। पुलिस गैंगवार होना मानकर भी जांच पड़ताल कर रही है।

पिपलहेड़ा में साथियों ने अमित उर्फ चिल्ली को मारा था
गांव पिपलहेड़ा में थाना दौराला के गांव नंगली अज्जड़ निवासी अमित उर्फ चिल्ली की पांच साथियों ने नौ सितंबर का गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी साथी शव को ठिकाने लगाने के मकसद से गाड़ी में डालकर ले गए थे। तीन दिन बाद अमित का गोलियों से छलनी शव मढ़करीमपुर के जंगल में मिला था।

मृतक के परिजनों ने इस हत्याकांड में गांव पिपलहेड़ा निवासी साथी पारूल, अशोक, पिंटू, सोनू उसके बहनोई सोनू को नामजद कराया था। पुलिस ने पारूल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक अमित के खिलाफ थाना दौराला व अन्य थानों में हत्या सहित करीब तीस लूट व संगीन वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। अमित हत्याकांड में जेल गए पारूल व फरार दोस्तों पर भी लूट के कई मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर को आशंका है कि मृतक अमित और फरार साथियों के बीच गैंगवार छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed