{"_id":"5a2449614f1c1b0d698bfbe7","slug":"sisters-killed-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से झगड़ा कर रहीं दो बहनों ने जीजा को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से झगड़ा कर रहीं दो बहनों ने जीजा को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव काकड़ा में दो सालियों ने मां के साथ झगड़े का बीचबचाव कर रहे जीजा की सिर में धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गईं। मृतक के पिता ने इस संबंध में शाहपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी बुद्ध सिंह के दो पुत्रों चांद और उपेंद्र की शादी दो सगी बहनों मौसम और बूबी के साथ हुई थी । कई रोज से मौसम और बूबी की छोटी बहन कोमल भी गांव में आई हुई थी। कोमल की शादी गांव डूंगर निवासी शोकिंद्र के साथ हुई है।
रविवार को कोमल बड़ी बहन मौसम को अपनी ससुराल डूंगर ले जाने लगी, तो मौसम की सास सरोज ने जाने से मना कर दिया। इस पर दोनों बहनों ने सरोज के साथ कहासुनी कर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उपेंद्र खेत से काम कर घर लौटा, तो उसने देखा कि उसकी दोनों सालियों उसकी मां के साथ लड़ रही है।
विज्ञापन
जब उसने बीच बचाव करना चाहा तो दोनों महिलाओं ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल उपेंद्र की मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । उधर, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बहने मौके से फरार हो गई।
उपेंद्र की हत्या होने से आरोपी दोनों बहनों की तीसरी बहन और उपेंद्र की पत्नी बूबी सहित परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में मृतक उपेंद्र के पिता बुद्ध सिंह ने मौसम व कोमल के विरोध अपने पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।