{"_id":"57cb1cef4f1c1b211d2caf88","slug":"shots-fired-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बहेड़ी में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बहेड़ी में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे समद को बेटा जावेद घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी हनीफ के पोते से जावेद की खेल के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात पर नाराज होकर हनीफ के लड़के मुकर्रम ने जावेद को पीट दिया। जावेद रोता हुआ घर आया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस बात का विरोध प्रकट करने पीड़ित उनके घर गया तो उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। बाद में मुकर्रम, अकरम और भूरा लाठी-डंडों और तबल के साथ पीड़ित के घर में घुस गए और उसकी पिटाई कर वहां से चले गए।
घायल समद ने अपने भाई इमरान को बुलवाया तो आरोपी दोबारा से मकान में घुस आए और तबल मारकर इमरान को घायल कर दिया।
तबल लगने से इमरान घायल होकर फर्श पर गिर गया। ग्रामीण और परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित समद की तहरीर पर आरोपी मुकर्रम, अकरम और भूरा के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला की मौत की जांच कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने में एक बेटी ने तहरीर देकर मां की मौत को संदिग्ध बताया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीरापुर के टिकौला निवासी संगीता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां राजबाला (60) पिछले कुछ दिनों से उसके भाई के पास सिविल लाइन के बसंत विहार में रह रही थी। शुक्रवार में राजबाला की मौत हो गई। पीड़िता ने मौके पर आकर सिविल लाइन पुलिस को बुलवाया और तहरीर देकर मां की मौत जांच कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झगड़ा करने पर पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लिए झगड़ा करने वाले युवक को पकड़कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार पुरबालियान निवासी मुकीम शाहबुदीनपुर रोड पर मोबाइल के लिए दूसरे व्यक्ति से झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।