फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Schoolgirl tampering in Sareraha New Mandi

सरेराह नई मंडी में छात्रा से छेेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने युवक को पीटा

Tue, 11 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl tampering in Sareraha New Mandi
शोहदों - फोटो : amar ujala
नई मंडी में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा की साइकिल में एक मनचले ने पहले तो टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद छात्रा से छेड़छाड़ व बदसलूकी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।       
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नई मंडी में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि नंदी स्वीट्स के पास स्कूटर सवार एक युवक ने पहले छात्रा की साइकिल में टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि आरोपी युवक करीब एक पखवाड़े से रोजाना घर से ट्यूशन आते-जाते समय उसका पीछा करते हुए छेड़खानी कर रहा था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ करते पकड़ा गया आरोपी सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा निवासी अज्जू उर्फ आसिफ पुत्र हाकम है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है      
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेेमपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़ करता युवक दबोचा      
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी में स्थित जैन कन्या पाठशाला के पास एक युवक सोमवार सुबह स्कूल आती-जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी को काफी देर से छेड़खानी करते देख आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी खालापार का बताया जा रहा है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।      

एटा के होटल में युवती के साथ सामूहिक दुराचार
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र की युवती को नशीली चाय पिलाकर एटा के होटल में गांव के ही लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।  
क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी अपनी दो पुत्रियों साथ घर पर मौजूद थी। उसी समय गांव की महिला घर पहुंची और उसकी बेटी को अपने घर रुकने के लिए ले गई।

परिजनों ने युवती को बिना किसी शक के उनके घर भेज दिया।  शाम तक उनकी लड़की घर नहीं लौटी, तो उन्होंने महिला के घर पहुंचे। महिला के घर में कोई नहीं मिला। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 29 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे परिजनों को फोन पर उनकी लड़की ने बताया कि वह बुरी तरह फंस गई है। उसके साथ ज्यादती की गई है। उसने बताया उसे चाय पीने के लिए दी।

जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसकी आंखें खुली तो उसने अपने आपको एटा के एक होटल में पाया। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने होटल में उसके साथ रात में बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर परिजन गाड़ी लेकर एटा पहुंचे और बेटी को अपने साथ लेकर आए।  पीड़िता के पिता ने महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।


युवती से छेड़छाड़, चार के खिलाफ एफआईआर
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी महिला ने गांव के ही चार युवकों पर बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि गांव के ही चार युवक उसकी बेटी के साथ लगभग रोज ही आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि सोमवार सुबह भी आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह बचकर भागी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed