फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadhvi asks for 20 million colors

साध्वी से 20 लाख की रंगदारी मांगी

Fri, 21 Sep 2018 11:56 PM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 21 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi asks for 20 million colors
crime - फोटो : अमर उजाला
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल में आश्रम की संचालिका साध्वी को पत्र भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र में पैसे नहीं देने पर साध्वी को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पिछले ढाई माह से लगातार लाखों रुपयों की रंगदारी मांगने की धमकी देने को लेकर साध्वी पूरी तरह से आहत हैं। साध्वी ने गंगाघाट पर जाकर जल समाधि लेकर शरीर त्यागने की पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 भाजपा नेता ने साध्वी प्रकरण को लेकर रोष प्रकट करते हुए शुक्रताल पुलिस चौकी प्रभारी को घटना का खुलासा करने को 72 घंटे का समय दिया है। सीओ ने आश्रम में साध्वी से मिल कर जानकारी ली और सुरक्षा प्रदान करने तथा इस प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम की संचालिका साध्वी माता राजनंदेश्वरी को पिछले ढ़ाई माह से लगातार आश्रम में जान से मारने तथा 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं। रंगदारी औ हत्या कर देेने की धमकी भरे पत्रों साध्वी मानसिक तनाव में हैं, जिसको लेकर उन्होंने कई बार पुलिस से गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आश्रम में धमकी भरे पत्रों का आना बदस्तूर जारी है। साध्वी ने बताया कि शुक्रताल पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल ने इस मामले को लेकर रोष जताते हुए कहा कि हमारी सरकार साधु संत और महात्माओं की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध है। इनको आंच आती है, तो सरकार चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने शुक्रताल चौकी प्रभारी से कहा कि 72 घंटे में इसका खुलासा हो जाना चाहिए। सूचना मिलने पर सीओ राममोहन शर्मा और    थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह साध्वी से मिलने उनके आश्रम में पहुंचे।

सीओ ने साध्वी को सुरक्षा प्रदान करने व घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आश्रम से जुड़े लोगों की जांच पड़ताल कराई जा चुकी है। इनमें से तीन तथ्य निकल कर सामने आए है। पहला जमीन विवाद में 80 लाख रुपयों का गबन होना। दूसरा आश्रम से रास्ते बनाने की मांग, तीसरा आश्रम से जुड़ा कोई व्यक्ति यह सब कर रहा है। मामले को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed