{"_id":"df200f45f3f75ce487bbe183b1f11adb","slug":"roadways-bus-robbery-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस लूट का खुलासा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में 12 दिन पूर्व अंसारी रोड पर हुई रोडवेज बस लूट का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस के अनुसार चार लुटेरों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
एक आरोपी को मंगलवार रात बामनहेड़ी पुल के पास से दबोचा था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा। आरोपी के पास से लूटी रकम में से चार हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
सात नबंवर की सुबह अंसारी रोड पर मुजफ्फरनगर डिपो की बस में दिल्ली से सवार होकर आए चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर परिचालक सुरेश से 25 हजार रुपये और बेविल लूटे । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आसपास की गलियों के बीच से ही फरार हो गए थे।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बुधवार को कोतवाल ने बताया सिविल लाइन क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला के शादाब उर्फ भीम को बामनहेड़ी पुल के पास से दबोचाा। पूछताछ में आरोपी ने सात नवंबर को मुजफ्फरनगर डिपो की बस लूटने का खुलासा किया।
उसके साथ सदम, आगाज और फैज निवासी मिमलाना रोड भी थे। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के चार हजार रुपये भी बरामद किए। इसके खिलाफ सिटी कोतवाली और थाना सिविल लाइन में सात मुकदमे दर्ज हैं।
गले नहीं उतर रहा 'खुलासा'
रोडवेज बस में लूट का खुलासा लोगों के गले नहीं उतर रहा है। परिचालक से लूटे बेविल क्यों नहीं बरामद हुआ। पकड़े आरोपी शादाब उर्फ भीम से चार हजार की नगदी तो मिली, लेकिन बेविल की कोई बरामदगी नहीं हुई।