फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus looted on the highway

हाईवे पर रोडवेज बस लूटी

Sun, 15 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus looted on the highway
खतौली। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस में सवार तीन बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से मेरठ के व्यापारी के मुनीम और परिचालक से हथियारों के बल पर लाखों रुपयों की नगदी लूट ली। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने हथियारों से आतंकित करने पर यात्रियों में दहशत फैल गई। इसके बाद बदमाश बस रुकवा कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


मेरठ रोडवेज डिपो की बस यूपी 15 बीटी-0480 रात करीब आठ बजे मुजफ्फरनगर बस अड्डे से मेरठ के लिए चली। बस में मेरठ के शिव शक्तिनगर निवासी कबाड़ी का मुनीम सतीश पुत्र ओमप्रकाश पेमेंट लेकर मेरठ जाने के सवार हुआ था। बस में मुजफ्फरनगर से ही तीन बदमाश बैठ लिए थे। नेशनल हाईवे पर जैसे ही बस गांव भैंसी के पास स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहुंची तभी बस में सवार तीनों बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और कबाड़ी के मुनीम से 1.20 लाख रुपये की नगदी लूट ली। बस में सवार यात्रियों ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार तानकर यात्रियों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


धमकी से यात्री ठिठक गए। इसके बाद बदमाश बस रुकवा कर परिचालक से करीब 15 हजार रुपयों से भरा थैला और टिकट काटने वाली मशीन लूटकर फरार हो गए। लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कबाड़ी के मुनीम और परिचालक से लूट की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। देर रात सीओ डीके मित्तल और आसपास के थानों की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed