फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus looted

दिनदहाड़े शहर में लुट गई बस

Sun, 08 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus looted
मुजफ्फरनगर। बदमाशों के खौफ से अब शहरी इलाका भी महफूज नहीं रहा। शनिवार तड़के शहर के बीचोबीच रोडवेज की एक बस को हथियारबंद चार लुटेरों ने कब्जे में लेकर लूटपाट की। कंडक्टर से 25 हजार रुपये से भरा थैला छीनने के बाद सवारियों से नगदी और मोबाइल लूट लिए। वारदात के वक्त बस में 30 सवारियां थीं। करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लूटपाट के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी हाथ-पैर मारे, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


अंसारी रोड पर तड़के 5.30 बजे हरिद्वार जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस यूपी-11टी-6311 में बदमाशों का गुंडाराज चला। दिल्ली से रात दो बजे चली बस सुबह एसएसपी आवास के सामने बस स्टैंड पर पहुंची। यहां कई सवारियां उतरीं और हरिद्वार के लिए यात्री बस में चढ़े।
विज्ञापन


बस जैसे ही रेलवे रोड से मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड पर पहुंची तभी सवारी के रूप में दिल्ली के कश्मीरी गेट से बैठे चार बदमाशों ने उतरने के लिए कहा। इस बीच एक बदमाश ने ड्राइवर विकास त्यागी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बस को सड़क किनारे लगवा लिया। बदमाशों के हाथ में हथियार और गाली-गलौज से यात्रियों में दहशत फैल गई। बदमाशों ने चुपचाप पैसे निकालने के लिए धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडक्टर सुरेश को धकिया कर एक तरफ गिरा दिया और तमंचा दिखाते हुए बैग लूट लिया, जिसमें टिकटों की राशि 25 हजार रुपये थी। कंडक्टर ने विरोध जताया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। यह देख सवारियों की चीख निकल गई। उस समय ठंड के कारण गाड़ी के शीशे भी बंद थे। एक सवारी ने कुछ बोलना चाहा तो बदमाश ने उसका मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिए।

लूटपाट करने के बाद चारों बदमाश हथियार लहराते हुए ब्रह्मपुरी मोड़ की ओर फरार हो गए। बदहवास यात्रियों ने नीचे उतरकर शोर मचाया। कुछ देर बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। कंडक्टर ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। शहर के बीचोबीच वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली, सिविल लाइन और मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को तलाशने के लिए पुलिस ने गलियां खंगालीं, लेकिन तमाम कोशिशें बेकार साबित हुईं। पुलिस ने यात्रियों से बदमाशों का हुलिया पूछा।

एसएसपी केबी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे शहर की नाकेबंदी के आदेश दिए। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और सीओ सिटी जोगेंद्र लाल घटनास्थल पर पहुंचे। बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम देकर भागे हथियारबंद बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। बागपत के फैजपुर निवासी कंडक्टर सुरेश की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दजर् किया गया है। शहर में जिस तरीके से रोडवेज बस में लूटपाट की गई, उससे खाकी का खौफ अपराधियों पर खत्म होता नहीं दिख रहा है।

जिस समय वारदात हुई, अंसारी रोड पर चहलकदमी शुरू हो जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पेट्रोलिंग में ड्यूटी पर लगी पुलिस कहां थी, चीता मोबाइल का भी कोई अता-पता नहीं था। शहर के बीचोबीच हुई इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। खाकी का लूट की घटना को दबाने का तरीका भी अजीब रहा। बदमाश तो हाथ आए नहीं, पुलिस अफसरों ने गुपचुप तरीके से ड्राइवर और कंडक्टर को लूटी गई 25 हजार की रकम अपने पास से थमा दी।

शहर के बीचोबीच हुई घटना को दबाने की पुलिस की कोशिश इसलिए नाकाम हो गई, क्योंकि लुटेरे थैले के साथ कंडक्टर का यात्री चार्ट भी साथ ले गए थे।

ड्राइवर विकास त्यागी और कंडक्टर सुरेश ने पूरा मामला परिवहन निगम के अधिकारियों को बताया तो उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर से रकम वापस करवा दी। बैकफुट पर आई पुलिस को भी बेबसी में मुकदमा लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed