{"_id":"59038bbb4f1c1b267bc0bf7d","slug":"riyaz-alias-hrad-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाठ साल से फरार 12 हजार का इनामी रियाज उर्फ हाड़ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अाठ साल से फरार 12 हजार का इनामी रियाज उर्फ हाड़ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए बदमाश के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच की टीम और बुढ़ाना पुलिस ने 12 हजार के इनामी शातिर बदमाश रियाज उर्फ हाड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह बीते आठ साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।
एसएसपी कार्यालय पर एसपी क्राइम आदित्य प्रकाश वर्मा ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि एक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम और बुढ़ाना पुलिस ने बुढ़ाना क्षेत्र में वारदात के इरादे से आए ईनामी बदमाश रियाज उर्फ हाड़ उर्फ आफताब पुत्र रफीक निवासी नईबस्ती बुढ़ाना को गिरफ्तार किया।
रियाज 2009 से फरार चल रहा था, तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। उस पर हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न अपराधों के 17 मुकदमे दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 12 हजार का ईनाम घोषित था। रियाज के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
फल-सब्जी बेचकर तलाशता था टारगेट
एसपी क्राइम ने बताया कि 12 हजार का इनामी बदमाश रियाज लूट और डकैती की घटनाओं को पहले से योजना बनाकर अंजाम देता था। वह दिन में घूमकर फल-सब्जी आदि बेचकर अपने टारगेट के लिए मकान चिह्नित करता था। इसके बाद रात में अपने गैंग के साथ वारदात को अंजाम देता था।
इस दौरान यदि कोई पहचान लेता था, तो उसकी हत्या कर देता था। यह शातिर किस्म का कुख्यात डकैत है। उसने गैंग के साथ मुजफ्फरनगर के अलावा आसपास के जनपदों और राज्यों में डकैती, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
गैंग के सदस्य
कुख्यात रियाज ने पुलिस पूछताछ में अपने गैंग में शामिल बदमाशों के नाम फुरकान उर्फ राहुल उर्फ सनव्वर उर्फ तसव्वर निवासी तीतरवाड़ा, आशु उर्फ आबिद निवासी सरधना, अकरम निवासी खालापार, आबिद निवासी धंधेड़ा, रहीश पहलवान निवासी बुढ़ाना, नदीम, फिरोज, शब्बीर निवासीगण बुढ़ाना बताए हैं। पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पकड़ने वाली टीम
इनामी रियाज को पकड़ने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी सुनील शर्मा, एसआई प्रवेश कुमार,रईस खान, बुढ़ाना कोतवाल डीके त्यागी, सिपाही दीपक कुमार, सोनू शर्मा, जितेंद्र त्यागी, अमित कुमार शामिल रहे।