फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remained a mystery death of property dealer

रहस्य बनी प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Fri, 23 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Remained a mystery death of property dealer
खतौली। नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके सपा नेता सुधीर गोयल के आफिस में संदिग्ध हालात में एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली लग गई। बृहस्पतिवार दोपहर हुई घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद सपा नेता बेटे के साथ घायल को लेकर बाईपास के एक अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद ही मेरठ में उसकी मौत हो गई। इसी बीच पुलिस ने घायल के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए। प्रॉपर्टी डीलर ने सपा नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल का बुढ़ाना तिराहे पर मकान और आफिस है। बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 11 बजे मोहल्ला ढाकन चौक निवासी अमीर आलम उर्फ बूजी पुत्र रशीद गोयल के आफिस पहुंचा। अचानक उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब प्रॉपर्टी डीलर अमीर आलम को पेट में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान प्रॉपर्टी डीलर को सपा नेता पुत्र अमित गोयल उर्फ पन्नू अपनी कार में डालकर बाईपास स्थित एक अस्पताल में ले गए। सूचना पर पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। सीओ डीके मित्तल ने गंभीर रूप से घायल अमीर आलम के बयान दर्ज किए। प्रॉपर्टी डीलर ने बयान में सपा नेता पर गोली मारने का आरोप लगाया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी बीच सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आफिस से अमीर आलम का लाइसेंसी पिस्टल और खोखा बरामद हुआ। आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। जांच के लिए पुलिस ने घटना के समय की फुटेज कब्जे में ले ली है।

फुटेज की जांच-पड़ताल से अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमीर आलम को गोली कैसे लगी। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। गुप्ता ने सपा नेता और उसके बेटे से पूछताछ की। सपा नेता ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को अपनी पिस्टल से गोली मारी है।

आखिर क्या है आलम की मौत का राज?
मुजफ्फरनगर। खतौली की सियासत में लंबे समय से सक्रिय सुधीर गोयल प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से हुई मौत को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

पुलिस गोयल के आफिस में हुई वारदात की तह तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस कई सवालों को लेकर उलझ गई है। आखिर क्यों अमीर आलम ने गोयल की पिस्टल मंगाकर देखी। पुलिस प्रॉपर्टी के कनेक्शन को भी खंगाल रही है।

सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल खतौली में नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बृहस्पतिवार को उनके दफ्तर में जो वारदात हुई, उसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी वारदात की तस्वीर को साफ नहीं पाई है।

फुटेज में कैमरे का फोकस सुधीर गोयल पर है, मगर जिस समय अमीर आलम को गोली लगी, उस समय गोयल बैठे दिख रहे हैं। फुटेज देखने से यह साफ है कि गोली गोयल की तरफ से नहीं चली। फुटेज में प्रॉपर्टी डीलर के पैरों तक ही कैमरा है।

अमीर आलम के पेट में गोली कहां से चली, कैसे लगी? ऐसे ही कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच टिकी है। सुधीर गोयल भी कह रहे हैं कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारी। अगर यह सही है तो अमीर आलम ने मृत्यु पूर्व दिए बयान में गोयल पर गोली मारने का आरोप क्यों लगाया है।

यह भी बिंदू जांच के दायरे में है, आखिर क्यों आलम ने वारदात से पहले गोयल की पिस्टल मंगाई और देखी। गोयल के बेटे अमित ने यह बात पुलिस की पूछताछ में बताई है कि आलम ने उनकी पिस्टल मंगाई और देखने के बाद लौटा दी।

एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक आलम को लगी गोली उसी की पिस्टल से चली थी। वेपन की गंध से यह पुष्टि हो रही है। गहनता से जांच के बाद ही रहस्य से परदा उठ पाएगा। जांच के दायरे में प्रॉपर्टी कनेक्शन भी लिया गया है।


पुलिस को जानकारी मिली है कि आलम का गोयल के पास आना-जाना था और कुछ जमीनों में सपा नेता की हिस्सेदारी है। सपा की सियासत में गोयल का अच्छा रसूख है। स्वर्गीय चितंरजन स्वरूप का उन्हें करीबी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed