फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raj Kumar Valmiki murder

मृतक भाजपा नेता के पिता को धोखे से लाई थी पुलिस

Sat, 08 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Raj Kumar Valmiki murder
राजकुमार वाल्मीकि के घर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में मृतक भाजपा नेता राजा वाल्मीकि के पिता बाबूलाल ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस उसको घर से यह कहकर बुलाकर मुजफ्फरनगर ले गई थी कि क्राइम ब्रांच की टीम उनसे पूछताछ करना चाहती है, लेकिन टीम ने हिरासत में लिए गए आरोपी पालिका चेयरमैन पारस जैन से मिलवाया। पारस जैन ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन


मृतक भाजपा नेता राजा वाल्मीकि के पिता बाबूलाल पुलिस की कार्यप्रणाली से खिन्न नजर आए। बताया कि पुलिस उन्हें पूछताछ के बहाने मुजफ्फरनगर ले गई और चेयरमैन पारस जैन के सामने बैठा दिया। पारस जैन ने खुद को बेकसूर बताते हुए उसे बख्श देने के लिए कहा। इस पर बाबूलाल ने कहा कि उसने मेरी दुनिया ही उजाड़ दी है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही कहा कि अगर उन्हें लगता है कि चेयरमैन बेकसूर है तो आप छोड़ सकते हैं। हमने तो चेयरमैन को नामजद करा दिया है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन चेयरमैन को बचाने में लगा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब पुलिस के कहने पर कहीं नहीं जाएंगे। अगर किसी अधिकारी अथवा पुलिस को कोई बातचीत करनी है तो वह उनसे घर आकर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी
खतौली। हत्याकांड के खुलासे में जितना वक्त लग रहा है, परिवार का धैर्य भी जवाब देता जा रहा है। शुक्रवार को मृतक राजा वाल्मीकि की पत्नी वर्षा ने इंसाफ नहीं मिलने पर बच्चों के साथ कोतवाली में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। भाजपा नेता की हत्या को लेकर परिवार बेहद दुखी है। पीड़ित पिता बाबूलाल ने रोते हुए बताया कि मृतक बेटे राजा की पत्नी वर्षा ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कह दिया है कि अगर उसको इंसाफ नहीं मिला तो वह कोतवाली में दोनों बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी। बाबूलाल का कहना है कि मुझे और मेरे परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।       


चेयरमैन को जेल भेजने की मांग
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी इजहार अहमद ने डीजीपी को भेजे प्रार्थना में बताया कि सत्ता पक्ष का एक विधायक भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की हत्या में नामजद चेयरमैन पारस जैन को बचाने के प्रयास में लगा है। आरोपी चेयरमैन के विरुद्ध मृतक के पिता बाबूलाल से रंजिश के पर्याप्त सबूत हैं। कांग्रेसी नेता ने डीजीपी से नामजद आरोपी चेयरमैन को जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed