{"_id":"c3bf17cad35cee535502772195297a4f","slug":"property-dealer-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाईं
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वसंत विहार में प्रापर्टी डीलर के दफ्तर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। एक गोली पेट में लगने से घायल डीलर को जिला अस्पाल से मेरठ रेफर किया गया। मौके से खाली खोखे और दफ्तर के पास बीयर की खाली बोतलें बरामद हुई। पुलिस वारदात की छानबीन की जा रही है।
पुरकाजी के फलौदा निवासी हरीश त्यागी कई साल पहले मुजफ्फरनगर की इंद्रा कॉलोनी में बस गए थे। भोपा रोड पर वसंत विहार कॉलोनी में उनका प्रापर्टी डीलिंग का दफ्तर है। दोपहर के समय हरीश दफ्तर का शटर उठा रहे थे। इस दौरान एक काली पल्सर पर सवार दो लोगों ने गालियां बरसा दीं।
एक गोली हरीश के पेट में लगी। वह चीखता हुआ गिरा। हमलावार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलावस्था मेें हरीश को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घटनास्थल पर छानबीन में खाली खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन
दफ्तर के पास मेें बीयर की खाली बोतलें मिलीं। आसपास खाली प्लॉट होने की वजह से आरोपी बचकर निकल जाने की बात मानी गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि हरीश कई लोगों के साथ मिलकर साझे में प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। एक नई कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचे जा रहे थे।
नईमंडी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि प्रापर्टी के लेनदेन में कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके से बीयर की बोतलें मिलने से यह भी हो सकता है कि शराब के नशे में कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया हो। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।