फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prison Administration Vigilance With Surrender Of Sushil Mustache

सुशील मूंछ के आत्मसमर्पण से जेल प्रशासन सतर्क

Sun, 31 Mar 2019 11:20 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 31 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prison Administration Vigilance With Surrender Of Sushil Mustache
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
मुजफ्फरनगर। सूचीबद्ध गिरोह के सरगना  सुशील मूंछ के आकस्मिक सरेंडर से जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। मूंछ गिरोह के धुर विरोधी संजीव जीवा के साथ ही विक्की त्यागी गिरोह के शातिर बदमाश पहले से जेल में बंद होने से कारागार अफसरों की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। तीनों गिरोह के गुर्गों के बीच भिड़ंत होने की आशंका में जेल की अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही बंदीरक्षकों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



एक लाख के इनामी सुशील मूंछ ने शनिवार सुबह अचानक सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जिसे अदालत ने 12 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सुशील मूंछ के जेल जाने के बाद जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल, मूंछ गिरोह के धुर विरोधी माने जाने वाले संजीव जीवा गैंग के शातिर शाहरुख पठान समेत कई बदमाश पहले से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


वहीं, विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी के साथ ही उसके गिरोह के भी कई बदमाश जेल में बंद हैं। एक साथ तीन विरोधी गिरोह के बदमाशों के जेल में होने से जेल अफसरों द्वारा जहां एक ओर जेल की अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, वहीं, बंदीरक्षकों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही तीनों गिरोह के सदस्यों को एक-दूसरे से अलग बैरकों में शिफ्ट किया गया है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि तीनों गिरोह के बदमाशों के एक साथ जेल में होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed