फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Price of gangrap victim

35 हजार रुपये लगी गैंगरेप पीड़िता की आबरू की कीमत

Mon, 12 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Price of gangrap victim
gang rape
वृद्ध महिला के साथ गैंगरेप का मामला अब पंचायतों में फंस गया है। रविवार की रात  घंटों चली पंचायत में आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाकर वृद्ध महिला की आबरू की कीमत मात्र 35 हजार रुपये मानी है। उधर,  भोपा पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता महिला को 66 घंटे बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मोरना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों वृद्ध महिला को शराब पिलाकर पड़ोसी गांव के युवकों ने गैंगरेप किया था। पंचायत में आरोपियों ने अपने गुनाह को कबूल भी किया था। ग्रामीण अब पुलिस के इंसाफ से निराश हो गए हैं। रविवार की रात गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति के घर में चली घंटों पंचायत में आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये और सहयोगियों पर 2500-2500 सौ रुपये का आर्थिक दंड लगाकर वृद्ध महिला की आबरू की कीमत मात्र 35  हजार रुपये मानी है।
विज्ञापन


पीड़िता को इंसाफ दिलाने में जुटे ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने पर भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह ने गांव के चौकीदार इंद्रपाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed