{"_id":"59b043df4f1c1bf07f8b46fb","slug":"police-beat-roadways-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ दफ्तर के सामने सिपाहियों ने परिचालक को पीटा, रोडवेज का चक्का जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ दफ्तर के सामने सिपाहियों ने परिचालक को पीटा, रोडवेज का चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीओ ऑफिस के सामने हंगमा करते रोडवेजकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ दफ्तर के पास सिपाहियों द्वारा रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट किए जाने पर हंगामा हो गया। रोडवेज कर्मियों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बसों का चक्का जाम कर दिया। डिपो के सामने जाम लगाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव किया गया। सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर रोडवेज कर्मी शांत हुए। डेढ़ घंटे तक बसों का संचालन बंद रहने से यात्री भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। परिचालक और यातायात के कांस्टेबल की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है।
रामपुरी मोहल्ला निवासी ब्रजमोहन शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा मुजफ्फरनगर डिपो में संविदा परिचालक है। वह बुधवार दोपहर करीब 12.45 बजे चालक धर्मवीर के साथ डिपो से शुक्रताल के लिए बस लेकर चला। भोपा ओवरब्रिज से पहले मदन स्वीट्स तिराहे पर काफी यातायात था। दोनों सीओ दफ्तर के सामने बस खड़ी कर सवारी ले रहे थे। आरोप है कि यहां तैनात यातायात कांस्टेबल सीपी सिंह ने परिचालक ब्रजमोहन शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की, जिसका विरोध करने पर कांस्टेबल ने उसे बस से खींच लिया।
आरोप है कि सिविल लाइन थाने ले जाकर अन्य चार सिपाहियों के साथ मिलकर यातायात कांस्टेबल ने पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर रोडवेजकर्मियों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने बसों का संचालन बंद कर चक्का जाम कर दिया। बसों को आड़ी, तिरछी खड़ी कर डिपो के सामने और रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एआरएम बीपी अग्रवाल ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया समेत तीनों थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए रोडवेजकर्मियों ने अधिकारियों का घेराव किया। सब आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने रोडवेज अफसरों से वार्ता की तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद घायल परिचालक की डॉक्टरी कराई गई तथा उसके ओर से आरोपी सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी गई,
जिसमें जानलेवा हमला करने और नगदी छीनने का आरोप लगाया, तब जाकर कर्मचारी शांत हुए तथा डेढ़ घंटे से चक्का जाम खोला। इस दौरान बसें नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। वो भीषण गर्मी में बसों में बैठे बिलबिला गए। उधर, शाम को कांस्टेबल सीपी सिंह की ओर से भी परिचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की तहरीर दी गई। सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।