फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Palwinder took the Patiala police

पलविंदर को ले गई पटियाला पुलिस    

Wed, 30 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Palwinder took the Patiala police
पलव‌िंदर को ले जाती पटियाला पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नाभा जेल ब्रेक को अंजाम देने वाले पलविंदर को एक रात ही जिला कारागार में गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह पटियाला से आई पुलिस ने कोर्ट का बी-वारंट जेल में दाखिल कर दिया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पलविंदर को देर शाम पंजाब पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला ले गई। बुधवार को उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
पंजाब की नाभा जेल से एक आतंकी समेत छह कैदी रविवार सुबह फरार हो गए थे। इनकी फरारी में सहयोग करने वाले आरोपी पलविंदर को शामली पुलिस ने शाम को ही चेकिंग के दौरान पकड़ लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार शाम उसे कैराना एसीजेएम कोर्ट में पेश कर मुजफ्फरनगर जेल में दाखिल करा दिया था। पलविंदर को एक रात ही यहां कारागार में बितानी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पंजाब के पटियाला से पुलिस उपाधीक्षक मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम जिला कारागार पहुंची और जेल अधीक्षक को बी-वारंट रिसीव कराकर आरोपी पलविंदर को हिरासत में देने की मांग की। स्थानीय जेल अधिकारियों ने कागजों और पुलिसकर्मियों की बारीकी से छानबीन की। दिनभर पुलिस सत्यापन और कागजी कार्रवाई में जुटी रही। पूरी तसल्ली होने के बाद ही देर शाम जेल अधिकारियों ने आरोपी पलविंदर को पटियाला पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कड़ी सुरक्षा में उसे लेकर पटियाला के लिए रवाना हो गई। उसको बुधवार को पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पलविंदर के जेल से रवाना होने के बाद जेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले जेल प्रशासन उसकी सुरक्षा के लिए बंदोबस्त में जुटा था।

विशेष सुरक्षा बैरक में रखा गया था पलविंदर
पलविंदर के  जेल में आने के बाद से ही अधिकारी उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। एहतियातन उसे रात में ही तन्हाई बैरक से निकालकर एकांत में स्थित विशेष सुरक्षा बैरक में रखा गया। रात में जेल अधीक्षक ने खुद उसकी बैरक का कई बार निरीक्षण किया।       

पलविंदर को अधिकारियों ने तन्हाई बैरक में रखा था। हाई प्रोफाइल बंदी होने की वजह से अधिकारी उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। बाद में उसे देर रात तन्हाई बैरक से निकालकर एकांत में स्थित विशेष सुरक्षा बैरक में बंद कर दिया गया। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने रात में कई बार उसकी बैरक का निरीक्षण किया और उसके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। बैरक के भीतर ही उसे खाना और चाय दी गई। सुबह जेल अधीक्षक ने फिर से बैरक का दौरा कर उससे बातचीत की।       


पंजाब पुलिस नहीं ले जाती तो जाता मेरठ      
मुजफ्फरनगर। पलविंदर को मंगलवार को यदि पंजाब पुलिस नहीं ले जाती तो जेल अधिकारी उसे डीएम के माध्यम से मेरठ जेल में भिजवाने की तैयारी में जुटे थे। सूत्रों की मानें तो पलविंदर के आने के बाद से अधिकारी परेशान थे। जेल अधीक्षक ने पलविंदर की सुरक्षा को लेकर डीएम से बात कर उसे मेरठ जेल भेजने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed