फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old shot dead

वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Thu, 18 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Old shot dead
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे सहावली गांव में वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह प्लॉट में शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। अज्ञात में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहावली गांव है। यहां के निवासी रहतू कश्यप (65) के नाम पर 13 बीघा जमीन है। उसका घर गांव के बीच में है और गांव के बाहरी हिस्से पर घेर है। मंगलवार शाम वह घेर में जाकर सो गया था। परिवार के अन्य सदस्य घर में सोए थे।
विज्ञापन


अल सुबह रहतू का बड़ा बेटा सतबीर घेर में पहुंचा। पिता को नहीं पाकर परेशान हो गया। आसपास के लोगों ने अनभिज्ञता जताई। काफी देर तक नहीं मिलने पर ग्रामीण जमा हो गए। घेर से करीब 500 मीटर की दूरी पर खाली पड़े प्लॉट में वृद्ध का शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सिर में घाव था। जिसमें माना गया कि गोली मारी गई है। हत्या पर गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान परिजनों ने किसी से रंजिश या हत्या करने का शक नहीं जताया।

आसपास के लोगों ने रात के समय किसी प्रकार की आहट सुनाई देने से इंकार किया। हत्या की सही वजह पता नहीं चल पाया है। माना गया कि वृद्ध को सुनसान जगह पर बुलाकर हत्या की गई।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर छानबीन के बाद पुलिस अभी तक खाली हाथ है।


बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है और परिजनों से बातचीत में कोई क्लू नहीं मिला है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed