फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to MLA Avtar Singh Bhadana

विधायक अवतार सिंह भड़ाना को नोटिस जारी      

Sat, 27 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Notice to MLA Avtar Singh Bhadana
विधायक अवतार सिंह भड़ाना - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर  चुनाव लड़े लियाकत अली चुनाव परिणाम को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए। उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। जिसे  शुक्रवार को हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना को नोटिस जारी किया है। जुलाई माह में भड़ाना को हाईकोर्ट में अपना जवाब देना होगा।      
विज्ञापन


फरीदाबाद के मूल निवासी और तीन बार सांसद रह चुके अवतार सिंह भड़ाना ने भाजपा के टिकट पर मीरापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव में भड़ाना ने सपा प्रत्याशी लियाकत अली को 193 वोटों से पराजित किया था। इस चुनाव परिणाम के विरोध में लियाकत अली ने 25 अप्रैल को अधिवक्ता कमल सिंह यादव के जरिये इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीबी भोंसले की कोर्ट में वाद दायर किया था, जिसमें चुनाव परिणाम में धांधली करने का आरोप लगाया था। कहा गया था कि प्रशासन ने चुनाव परिणाम घोषित करने में लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 64 और नियम 66 (ए) का उल्लंघन किया गया है। प्रशासन पर मतगणना के दौरान लियाकत अली के मतगणना अभिकर्ताओं को भी खदेड़ने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन

दायर किए गए वाद में बीजेपी एमएलए अवतार सिंह भड़ाना को मुख्य विपक्षी बनाया गया है। 
हाईकोर्ट इलाहाबाद के चीफ जस्टिस डीबी भोंसले ने वाद को सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा की कोर्ट संख्या 30 को हस्तांतरित किया। सपा प्रत्याशी रहे लियाकत अली के अधिवक्ता कमल सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा की कोर्ट ने वाद को स्वीकार करते हुए मुख्य विपक्षी भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना को नोटिस जारी किया है। उन्हें जुलाई माह में अपना जवाब देने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश का अनुपालन करूंगा       
मुझे अभी तक पता नहीं है कि किसने वाद दायर किया है। ना ही मुझे अभी तक हाईकोर्ट का कोई नोटिस मिला है। यदि नोटिस मिलता तो निर्धारित समय अवधि में जवाब देकर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करुंगा। - अवतार सिंह भड़ाना, बीजेपी विधायक, मीरापुर विधानसभा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed