फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nagla police beat

नंगला में पुलिस को पीटा

Thu, 14 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nagla police beat
injured si - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में नंगला गांव में हत्या में नामजद आरोपी को पकड़ लेने पर परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग कर हत्यारोपी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर दरोगा और सिपाही को पीटकर घायल दिया। दरोगा का सर्विस पिस्टल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को देखकर ग्रामीण गांव छोड़कर जंगलों में जा घुसे। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


थाना रतनपुरी के गांव नंगला निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मनव्वर पुत्र रज्जाक हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा है। बुधवार रात करीब नौ बजे कल्याणपुर के चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी मनव्वर इस समय अपने मकान में परिवार के साथ बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसआई योगेंद्र यादव अपने साथ कांस्टेबल पुष्पेंद्र, मनोज और सतेंद्र को जीप में लेकर मनव्वर के घर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपी मनव्वर को उसके मकान में दबोच लिया। पुलिस मनव्वर को जीप में बैठाकर चलने लगी।

इतने में परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस की जीप पर पथराव और फायरिंग करनी शुरू कर दी। मारपीट और हंगामा करते हुए परिवार के लोगों ने पुलिस से मनव्वर को छुड़ा लिया। 

हत्यारोपी मनव्वर वहां से भाग निकला। परिवार के लोगों ने दरोगा योगेंद्र यादव और सिपाही पुष्पेंद्र को दबोच लिया। जबकि दो पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग निकले।

हत्यारोपी के परिवार के लोगों ने दरोगा योगेंद्र और सिपाही पुष्पेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया और दरोगा का सर्विस पिस्टल छीन लिया। इसके बाद हत्यारोपी के परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। भागे सिपाहियों ने फोन से रतनपुरी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को घटना की सूचना दी। 

इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने घायल दरोगा और सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में उपचार के लिए भिजवाया। 


चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना सत्यप्रकाश शर्मा गांव पहुंचे।

सीओ ने थाना बुढ़ाना, शाहपुर, भौंराकलां, फुगाना सहित कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलवाया। इसके बाद सीओ ने हत्यारोपी और पिस्टल छीनने वालों की तलाश में गांव में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को देखकर ग्रामीण गांव छोड़कर जंगलों में जाकर छिप गए। पुलिस के सर्च अभियान में भी पिस्टल नहीं मिला। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed