{"_id":"57571b434f1c1b31049c5202","slug":"muzaffarnagar-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में अच्छा काम और अच्छे वेतन का सब्जबाग दिखाकर एजेंट ने करीब एक दर्जन युवकों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब वह युवक दुबई पहुंचे तो उन्हें मजदूरी के काम पर लगा दिया गया। किसी तरह से दुबई से लौटे युवक ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा से वहां के नारकीय जीवन के बारे में बताते हुए आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसपी सिटी ने कई दिन से मिल रही इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाल को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। साउथ खालापार निवासी असलम मंगलवार को अपने भाई के साथ एसपी सिटी के पास पहुंचा। उसने बताया कि पड़ोस के ही आरोपी नसीम ने करीब एक दर्जन लड़कों से 70-70 हजार रुपये लेकर दुबई भेजने की बात तय की थी।
सभी को 28 दिन के वीजे पर दुबई भेज दिया गया। नौकरी के नाम पर वहां होटल या मॉल में 50 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी की बात तय की गई थी। बताया कि सभी भेजे गए युवकों के साथ धोखा किया गया। उन्हें दुबई से बाहर एक जंगल में ले जाकर एक पाकिस्तानी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां बन रही नई बिल्ंिडगों में उनसे मजदूरी का काम कराया जाने लगा, वह भी लगातार 20 घंटे तक। न खाना दिया जाता और न ही पानी। काम कराने के बाद फिर सबको जंगल में छोड़ दिया जाता था। मजदूरी भी नहीं दी जाती थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती।
पीड़ित युवकों ने भारत में परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई तो परिजनों ने पैसों की व्यवस्था कर सभी युवकों को किसी तरह से भारत बुलवाया। पीड़ित ने आरोपी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर सभी के पैसे वापस दिलाने की मांग की। एसपी सिटी ने शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा को बुलवाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
कमाई के चक्कर में गरीब हो रहे शिकार
अनपढ़, मजदूर, गरीब लोगों को शहरों में बैठे एजेंट क्लास वन अफसर जितनी तनख्वाह बताकर विदेश भेजने के नाम पर आए दिन धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस ऑफिस में ऐसी शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
अप्रैल में सुजडू से श्रीलंका भेजे गए करीब 20 मजदूरों को वहां धोखे में रखकर उन्हें परेशान किया गया था। भूखा-प्यासा रखा गया। युवकों ने अपने घरों में सूचना की तो सुजडू की वहलना चौकी पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपी एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाद में भारत सरकार के सहयोग से युवकों की श्रीलंका से वापसी हुई थी।
सोमवार को भी खालापार के आसिफ ने अपने भाई के बारे में एसपी सिटी को बताया था कि एजेंट की धोखाधड़ी के चलते उसका भाई बड़ी मुश्किल से विदेश से निकल पाया है। मंगलवार को ऐसे ही मामले की शिकायत लेकर आए पीड़ित असलम द्वारा भी इसी तरह की शिकायत मिलने पर एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने आरोपी एजेंटों के खिलाफ मुकदमा लिखने के निर्देश शहर कोतवाली पुलिस को दिए हैं।