फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   muzaffarnagar loot

व्यापारियों से 5.25 लाख लूटे

Sat, 22 Aug 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 22 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। बाईपास पर शुक्रवार दोपहर एंबेसडर सवार व्यापारियों से कार और बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 5.25 लाख रुपये लूट लिए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन


पीड़ितों को थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि गाड़ी में मौजूद साथियों ने ही लूट की साजिश रची। आरोपियों को पकड़ने और रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वारदात शुक्रवार दोपहर एक बजे की है। मुजफ्फरनगर के गांव बझेड़ी निवासी कय्यूम अपने साथियों के साथ एंबेसडर कार से उत्तराखंड में स्क्रैब खरीदने जा रहा था। रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर इंडिका कार और बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोककर उनसे रुपयों से भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कय्यूम ने बदमाशों का जमकर विरोध किया, लेकिन बदमाश उसे तमंचा दिखाकर थैला लूटकर फरार हो गए, जिसकी उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशें की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पीड़ितों को थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की।

जिसमें कय्यूम के साथ कार सवार अन्य लोगों ने साजिश रचकर घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गांव बझेड़ी निवासी मोहम्मद  कय्यूम ने गांव महमूदनगर निवासी फुरकान को 47 लाख रुपया ब्याज पर दे रखा था, जिसमें उसने 32 लाख रुपये लौटा दिए थे।

बकाया 15 लाख  रुपयों के लिए कय्यूम फुरकान पर दबाव बना रहा था। जिस पर फुरकान ने शुक्रवार को एक बंद  थैला देकर उसमें 15 लाख रुपये होने की बात कहकर कय्यूम को दे दिया। कय्यूम उस थैले को लेकर अपने साथियों के साथ उत्तराखंड में स्क्रैब खरीदने  के लिए एंबेसडर कार में बैठकर चल दिया।

 दोपहर एक बजे इन लोगों ने 100 नंबर पर अपने साथ 23 लाख रुपये की लूट बाईपास पुरकाजी पर होने की सूचना दी। एसपी सिटी ने बताया कि कार सवार महमूदनगर निवासी अकबर, अकरम, फुरकान और आस मोहम्मद ने अपने ही गांव के नसीम के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।


नसीम ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना में कौन-कौन शामिल रहे, इसका नसीम की गिरफ्तारी के बाद ही पता लग  पाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने स्वीकार किया कि थैले में 5 लाख 25  हजार रुपये थे। पुलिस लुटेरों की तलाश कर लूटा गया रुपया बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed