{"_id":"57868e964f1c1b3f4113e2af","slug":"muzaffarnagar-akhil-gupta-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अगस्त को आएगा कार्तिक हलदार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ अगस्त को आएगा कार्तिक हलदार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
आसाराम बापू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता के हत्यारोपी कार्तिक हलदार को आठ अगस्त को कोर्ट में पेश करने के लिए सीजेएम कोर्ट ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को रिमाइंडर दे दिया हैं। कोतवाली पुलिस जल्दी ही अहमदाबाद जाकर रिमाइंडर को रिसीव कराएगी। इससे पहले भी दो बार कोर्ट हत्यारोपी की पेशी को लेकर आदेश कर चुकी है।
आसाराम के रसोइए और गीता एंकलेव निवासी अखिल गुप्ता के हत्यारोपी कार्तिक हलदार को मार्च में गुजरात की एटीएस ने छतीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अहमदाबाद जाकर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूला था। पुलिस तभी से उसे पूछताछ के लिए यहां लाने के लिए प्रयासरत है।
पुलिस को सीजेएम कोर्ट ने आठ अगस्त का बी-वारंट का रिमाइंडर दिया हैं। पुलिस को एक टीम रिमाइंडर को लेकर अहमदाबाद जा रही हैं। उसे वहां साबरमती जेल, पुलिस लाइन के आरआई और सीजेएम कोर्ट में तामील कराया जाएगा। बताते चले कि इससे पूर्व भी सीजेएम कोर्ट 12 मई और दो जुलाई को हलदार को पेश करने के आदेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन
लेकिन गुजरात पुलिस ने अभी तक उसे पेश करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई हैं। कार्तिक की पेशी में देरी होने से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही हैं। कार्तिक हलदार से पूछताछ के बाद ही इस हत्या के अनसुलझे सवालों से पर्दा उठ सकेगा। बार-बार तारीखें लगने के बाद भी उसकी पेशी नहीं होने से पुलिस भी परेशान हैं। पुलिस पर मामले में लापरवाही के आरोप लगते रहते हैं।