{"_id":"fb6d22c026fded073e430dbcc31c95f8","slug":"murder-hindi-news-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में प्रदर्शन किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में प्रदर्शन किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गहराबाग के वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग गुरुवार सुबह शहर कोतवाली पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों ने कोतवाली में मौजूद वाल्मीकि समाज की सपा नेत्री कुल्लन देवी पर आरोप लगाया कि वह हत्या के मुकदमे में नामजद आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं।
कुल्लन ने प्रदर्शन करने वाले लोगों से कहा कि वह पुलिस पर इस तरह का कोई दबाव नहीं बना रही हैं। शहर कोतवाल ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि दीपावली की रात गहराबाग में 20 वर्षीय अरुण वाल्मीकि की पटाखे छुड़ाने के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी अंकुर को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसमें बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होनी बाकी है।