फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Misdeeds of the young man

बंधक बनाकर दो दिन तक युवक से कुकर्म, मालिक ने ही मकान में कैद कर रखा था युवक  

Mon, 10 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Misdeeds of the young man
अपराध - फोटो : अमर उजाला
नौकर को घर में बंधक बनाकर मालिक ने दो दिन तक कुकर्म किया। युवक की तलाश में जुटे परिजनों को पड़ोसी ने उसके मकान में बंद होने की जानकारी दी। यूपी डायल-100 की सहायता से युवक को बंद मकान से बाहर निकलवाया गया। युवक के परिजन आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर घूम रहे हैं, मगर पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में जुटी है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के खालापार में पीड़ित युवक एक व्यक्ति के यहां नौकरी करता है। दो दिन तक युवक घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने मालिक से पूछताछ कि तो वह बहाने बनाने लगा। मकान पर ताला लगा देख पड़ोसियों को शक हुआ तो युवक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की शिकायत पर पहुंची डायल-100 ने मकान का ताला खुलवाकर वहां से युवक को बरामद किया। बेहोशी की हालत में मिले युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


होश में आने के बाद युवक ने बताया कि आरोपी मालिक ने उसे मकान में बंधक बना कर दो दिन से कुकर्म कर रहा है। युवक के परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। पीड़ित युवक गुमसुम होकर घर में छुपा बैठा है। परिजनों ने आरोपी और पुलिस की शिकायत अफसरों से करने की बात कही है। शहर कोतवाली प्रभारी टीपी सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed