फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister's son disrespect to Major family

मंत्री धर्मसिंह सैनी के बेटे ने मेजर परिवार से की अभद्रता      

Fri, 27 Apr 2018 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Minister's son disrespect to Major family
मंत्री के बेटे की कार। - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे पर सहारनपुर निवासी प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के बेटे और उसके दोस्तों ने आर्मी के मेजर तथा उनके परिवार के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मेजर की भतीजी का हाथ मरोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गई। इतना ही नहीं मंत्री का बेटा और उसके दोस्त मेजर की कार की चॉबी निकालकर अपनी कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मेजर ने एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित कराई, जिसको लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। खतौली पुलिस ने भंगेला चेक पोस्ट पर मंत्री के पुत्र की कार को पकड़ लिया और सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


घटना को लेकर मंसूरपुर थाने में भाजपा और रालोद नेताओ का जमावड़ा लग गया। मंत्री को मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने मेजर से फोन पर खेद प्रकट किया। साथ ही मेजर के कहने पर मंत्री के पुत्र व उसके दोस्तों ने मेजर और उसके परिवार से क्षमा मांगी। इसके बाद मामला का पटाक्षेप हो गया। इस मामले को लेकर कई घंटे तक पुलिस में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ आर्मी के मेजर विक्रम सिंह त्यागी बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी दीप्ति, भाभी दीपा और 15 वर्षीय भतीजी ज्योत्सना को साथ लेकर इनोवा से मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को मेजर परिवार के साथ मेरठ लौट रहे थे। हाइवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर मोड़ के पास पीछे से तेजी से आई फॉरच्यूनर कार सवारों ने मेजर की कार के आगे लगा दी।

मेजर के कार रोकते ही फॉरच्यूनर कार से दो युवक नीचे उतरे। इन युवकों ने मेजर के साथ गालीगलौज करनी प्रारंभ कर दी। युवकों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए कार की अगली सीट पर बैठी मेजर की भतीजी का हाथ मरोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गई।

इसके बाद युवक मेजर की कार की चॉबी निकालकर अपनी कार में बैठकर मेरठ की ओर निकल गए। मेजर ने पहले डायल 100  पर कॉल किया। इसके बाद एसएसपी को फोन करके घटना की सूचना दी। 

एसएसपी अनंत तिवारी ने वायरलेस सेट से खतौली पुलिस को कार सवारों को पकडने के निर्देश दिए। मेजर के साथ घटना को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। खतौली पुलिस ने हाइवे पर भंगेला पुलिस चौकी के पास कार सवारों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि कार को सहारनपुर निवासी सूबे के आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी का बेटा लव चला रहा था।

साथ में उसकी बीमार बहन और दो दोस्त हैं। मेजर मुजफ्फरनगर के रालोद नेता बॉबी त्यागी का रिश्तेदार हैं। मंत्री के पुत्र और रालोद नेता के रिश्तेदार मेजर के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा और रालोद नेता मंसूरपुर थाने में एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह भी थाने में पहुंचे।

इस घटना का पता मंत्री को पता चला तो उन्होंने इसमें अपनी पुत्र की गलती होना बताया। सीओ ने मंत्री से बातचीत की, मंत्री ने फोन पर मेजर से अपने पुत्र की ओर से की गई अभद्रता को लेकर खेद प्रकट किया।

इसके बाद मेजर ने कहा कि अगर मंत्री का पुत्र थाने आकर उससे मांफी मांग ले तो वे उसको माफ कर देंगे। पुलिस मंत्री के पुत्र और उसके दोनों दोस्तों को लेकर मंसूरपुर थाने में पहुंची। मंत्री के पुत्र व उसके दोस्तों ने मेजर व उसके परिवार से माफी मांगी, तब कहीं जाकर मामला का निस्तारण हो सका। थाने में कोई तहरीर नहीं गई। दोनों पक्षा का लिखित मेें समझौता हो गया।


उधर, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मंत्री का बेटा अपनी बीमार बहन को डॉक्टर को दिखाने के लिए नोएडा जा रहा था। मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर कार को साइड देने को लेकर मेजर से कहासुनी हुई। इसके बाद शाहपुर मोड़ पर मंत्री के बेटे ने मेजर की कार रुकवा कर अभद्रता की। बाद में मेजर से माफी मांगने पर इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed