{"_id":"c5bafdda6cb50dec4958ae057ceec88d","slug":"milkarmi-house-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलकर्मी के घर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलकर्मी के घर लाखों की लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। मंसूरपुर चीनी मिल के कर्मचारी के घर में बदमाश उसकी तीन बेटियों को बंधक बनाकर नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लूट ले गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव घासीपुरा निवासी सुंदरपाल मंसूरपुर शुगर मिल में काम करता है। मंगलवार को सुंदरपाल नौकरी पर गया था और पत्नी पड़ोसी के घर गई थी। घर पर सुंदरपाल की तीन बेटियां शिखा, तनु और आकांशा थी। दिन में करीब दो बजे दो बदमाशो ने दरवाजे पर पहुंच कर सुंदरपाल को आवाज दी।
लड़कियों ने जैसे ही दरवाजा खोला, बदमाश घर में घुस गए और तमंचों से आतंकित करते हुए तीनों लड़कियों को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाशों ने संदूक खोलकर पांच हजार की नगदी सहित लाखों रुपये के चांदी-सोने के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद दोनों बदमाश आराम से फरार हो गए। घटना के बाद सुंदरपाल की पत्नी घर पर पहुंची, तब लूट का पता चला।
विज्ञापन
महिला ने तीनों बेटियों को कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित के घर के बराबर में ही मां दुर्गा मेला लगा हुआ है, जिसकी वजह से घटना का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और तीनों लड़कियों से पूछताछ की। इसी बीच सुंदरपाल भी घर पहुंच गया। सुंदरपाल की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।