फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulana returned five days later

पांच दिन बाद लौट आए मौलाना

Sun, 06 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 06 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maulana returned five days later
मुजफ्फरनगर। कवाल से लापता मौलाना सादत शनिवार रात अचानक घर लौट आए। उन्होंने रविवार सुबह एसएसपी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित मस्जिद कमेटी के लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया। पांच दिन पहले वह दवा लेने शहर गए थे, तभी से लापता थे।
विज्ञापन


जानसठ कोतवाली के गांव कवाल निवासी मौलाना सादत पुत्र लियाकत मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित मदीना मस्जिद में इमाम हैं। वह कुछ दिन से अपने घर कवाल आए हुए थे। दो सितंबर को मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर दवा लेने के दौरान वह गायब हो गए थे।
विज्ञापन


शनिवार रात ट्रेन से लौटे मौलाना ने रविवार सुबह कांग्रेस नेता सलमान सईद के साथ एसएसपी केबी सिंह से मुलाकात की। मीडिया के सामने मौलाना ने बताया कि खंडवा की जिस मस्जिद में वह इमाम हैं, वहां की कमेटी से उनका चंदे को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सितंबर को भोपा अड्डे के पास से पुलिस की वर्दी पहने बोलेरो सवार कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। गाड़ी में बैठते ही उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी। उनके साथ मारपीट भी की गई। चंदे, कवाल और तकरीरों के बारे में पूछताछ करने के बाद शनिवार सुबह आरोपी कोटा (राजस्थान) में छोड़कर फरार हो गए। रात को शहर में पहुंचने के बाद वह कांग्रेस नेता सलमान सईद से मिले।

मौलाना ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से मौलाना का खंडवा में होने का पता चल रहा था। वहां की मस्जिद की कमेटी वालों के साथ मौलाना का कुछ विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।


प्रशासन ने ली राहत की सांस
मौलाना सादत के गायब होने से कवाल में कई दिन से माहौल काफी गर्म था। हजारों लोग रोजाना इकट्ठा होकर प्रशासन से मौलाना की बरामदगी का दबाव बना रहे थे। शनिवार देर रात मौलाना के वापस लौटने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed