फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Love affair with the girl from Meerut

मेरठ की युवती से चल रहा था पूर्व प्रधान का प्रेम प्रसंग

Wed, 14 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Love affair with the girl from Meerut
मोर्चरी पर मौजूद मृतका बबली के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 कैंडी दरियापुर के पूर्व ग्राम प्रधान ने बीवी की हत्या की पटकथा पहले से ही तैयार कर रखी थी। वह उसे इलाज के बहाने घर से बिजनौर के लिए लेकर निकला था। रास्ता भी जंगल का चुना, जबकि बिजनौर जाने के दूसरा रास्ता भी था। निजामपुर के जंगल में वारदात हुई।
विज्ञापन


हत्या उसने अकेले की या उसके साथ कोई और भी था, यह जानने के लिए पुलिस जुटी हुई है। बहरहाल, पूरे मामले के पीछे अवैध संबंधों की कहानी सामने आ रही है। पूर्व प्रधान के मेरठ की बीकॉम की एक छात्रा से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं, जिसके लिए उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया।  
विज्ञापन


ककरौली थाने के कैंडी दरियापुर के पूर्व प्रधान अरुण कुमार गांव में करीब  70 बीघा पुश्तैनी जमीन का मालिक है। घर में किसी चीज की कमी नहीं है। पत्नी बबली को पथरी की शिकायत थी। बिजनौर के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह अरुण बबली को उपचार के बहाने बाइक पर लेकर चला। सीधे रास्ते के बजाय उसने जंगल का रास्ता चुना। निजामपुर के जंगल में पत्नी बबली की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद उसने लूटपाट होने और चेन लूटते समय पत्नी की गला घुटने से मौत होना बताया। यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी। पुलिस को यह सवाल खटक रहा था कि बदमाशों ने हमला किया तो अरुण को खरोंच तक नहीं आई। हालांकि पूर्व प्रधान का झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका। मृतका के गले पर मिले निशान ने अरुण को शक के घेरे में ला दिया। मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अरुण का सारा काला चिट्ठा खोलकर रख दिया।

परिजनों के मुताबिक बबली की शादी 2008 में अरुण से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे नेमीशरण, अवंती और दो बेटियां शिवानी एवं डिंपल हैं। परिजनों ने बताया कि काफी समय से अरुण के संबंध मेरठ के एक गांव निवासी बीकॉम की एक छात्रा से चल रहे हैं। इसका पता चलने पर घर में क्लेश रहने लगा। आरोपी विरोध करने पर बबली को यातनाएं देने लगा। वह छात्रा से शादी करना चाहता था। बबली और उसके मायके वाले हर हाल में शादी को रुकवाने के लिए प्रयासरत थे। इसी दौरान छात्रा की शादी कहीं और 30 जून को होनी तय हो गई। 

घटनास्थल पर मिले  इंजेक्शन और डंडा 
पत्नी की लूट के बाद हत्या की कहानी सुनाने पर पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने देखा कि मौके से सौ मीटर अंदर तक हस्तिनापुर अभ्यारण्य में घसीटे जाने के निशान थे। बीच रास्ते में मृतका की चप्पल, चुनरी और टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं। बरामद चुनरी मृतका के गले में लिपटी हुई थी।


एक पेड़ के बराबर में बेहोश करने के इंजेक्शन और सिरिंज भी पड़ी मिली। सिरिंज के मुहाने पर ताजा खून लगा हुआ था। यह सब मिलने के बाद पूर्व प्रधान खुद ही पुलिस के शक के घेरे में आ गया। मौके पर मिली शीशी के बारे में चिकित्सकों ने बताया कि उसमें बेहोश करने की दवाई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed