फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looted woman on gun point

महिला को बंधक बनाकर लाखों का डाका

Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Looted woman on gun point
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के ग्राम लाडपुर में हथियारबंद बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेेकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। पीड़ित परिजनों ने बदमाशों की पहचान का दावा करते हुए गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। वहीं, दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, घटना को महिला के बेटे की हत्या से जुड़ा होना मानते हुए पुलिस संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी सुमन लता पत्नी राजेंद्र शनिवार रात घर में सोई थी। आरोप है कि देर रात छह नकाबपोश बदमाश मकान के मुख्य गेट के लोहे के चैनल पर लगे ताले को खोलकर अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद लुटेरों ने अलमारी से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात और तीस हजार की नकदी लूट ली और धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित महिला ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर दूसरे घर में मौजूद परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। तड़के करीब तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए महिला से घटना की जानकारी ली। पीड़ित के अनुसार, लूटपाट करने वालों में गांव का ही विजयपाल, उसका बेटा रोहित, बबली पुत्र महिपाल व रिश्तेदार फजलपुर, दिल्ली निवासी मनोज पुत्र बिजेंद्र सहित उनके दो अज्ञात साथी शामिल थे। पीड़ित के जेठ मुकेश ने उक्त सभी के खिलाफ घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया
गांव लाडपुर में लूट की शिकार हुई महिला सुमनलता के इंजीनियर पुत्र हिमांशु की 18 फरवरी को लेनदेन के विवाद में घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश 19 फरवरी को मिली थी। हिमांशु की हत्या में मोहित पुत्र विजयपाल जेल गया था, जो अभी तक जेल में है। दो दिन पूर्व ही कोर्ट से मोहित की जमानत मंजूर हुई है। पुलिस के अनुसार संभवत: इसी विवाद में लूट की पटकथा लिखी गई है। जिसकी जांच की जा रही है।  


चाबी लगाकर खोला मुख्य द्वार  
महिला सुमनलता का कहना है कि लुटेरों ने घर के मेन गेट पर लगे चैनल में हाथ देकर घर की ही चाबी से ताला खोला और अंदर दाखिल हुए। ऐसे में पुलिस हैरान है कि आखिर चाबी लुटेरों तक कैसे पहुंची। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम जांच में मामला रंजिशन लग रहा है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed