फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looking for shooter pripul

शूटर विपुल खूनी की तलाश, गौरा को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी पुलिस

Fri, 28 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Looking for shooter pripul
crime news
खतौली के  भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड का खुलासा करने में आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल ही गई। एक हजार से अधिक सीडीआर खंगालने पर हत्याभियुक्त दानिश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया। शूटर विपुल खूनी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेल में बंद आरोपी गौरा को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन


मोहल्ला देवीदास के राजा वाल्मीकि हत्याकांड का खुलासा करने में क्राइम ब्रांच और एसएसपी बबलू कुमार की ओर से गठित पुलिस की पांच टीमों को 21 दिन का समय लग गया। क्राइम ब्रांच टीम ने घटनास्थल से लेकर जीटी रोड व गली मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तक खंगाली थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में पुलिस को कोई क्लू हाथ नहीं लगा था। पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने एक हजार से अधिक सीडीआर खंगाली।
विज्ञापन


सीडीआर के जरिये ही क्राइम ब्रांच टीम हत्याभियुक्त दानिश तक पहुंच सकी थी। हत्याभियुक्त दानिश के पकड़ में आते ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम अब राजा वाल्मीकि को शूट करने वाले शूटर विपुल खूनी को पकड़ने में लग गई है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि शूटर विपुल खूनी शातिर अपराधी है। पुलिस उसको पकड़ने के लिए सहारनपुर, मेरठ, देहरादून व दिल्ली में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। शामली की पुलिस भी उसको पकड़ने में लगी है। इंस्पेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही विपुल खूनी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जेल में बंद गौरा को रिमांड पर लेने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा की हत्या में पुलिस रडार पर ‘नेताजी’
राजा वाल्मीकि हत्याकांड के खुलासे के बाद भी पुलिस ने नेता को क्लीनचिट नहीं दी है। नेता के खिलाफ सबूत जुटाने में पुलिस जुटी है। नेता ने घटना वाले दिन कोतवाली से ही जेल में फोन कर चेयरमैन के आने की बात कही थी। पुलिस अपनी विवेचना में नेता को षड्यंत्र रचने का दोषी बना सकती है। पुलिस नेता के खिलाफ सुबूत जुटाने में जुटी है। 

खतौली में पांच अप्रैल को भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की दुकान पर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को लेकर कस्बे में घंटाें जमकर बवाल हो गया था। बुधवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने विपुल खूनी, राजू वाल्मीकि और दानिश को हत्यारोपी बनाया है। दानिश को कल ही जेल भेज दिया गया था। हत्याकांड में पुलिस के रडार पर है। घटना की स्क्रिप्ट जेल के भीतर ही लिखी गई थी।


सूत्रों के मुताबिक तो एक नेता ने घटना वाले दिन कोतवाली से जेल में किसी को फोन किया और बताया था कि चेयरमैन शाम तक जेल पहुंच जाएगा। इसकी मरम्मत होनी है। दर्जनाें लोगों से पूछताछ, घटना से नफा-नुकसान, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता आदि सभी एंगलों को जोड़ने के बाद सभी जगह नेता की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। पुलिस को एक सुबूत की दरकार है। विवेचना में पुलिस नेता को षड्यंत्र रचने का दोषी बनाने की तैयारी में जुट गई है। आने वाले दिनों में नेता को मुश्किलाें का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed