{"_id":"5ab2a7184f1c1b21578b5d52","slug":"litigation-on-both-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों ओर से मुकदमे दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों ओर से मुकदमे दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी के एक रेस्टारेंट में युवती संग बैठे युवक की युवती के परिजनों द्वारा पिटाई करने के मामले को लेकर बुधवार को पूरे दिन दोनों पक्षों की ओर से प्रदर्शन और हंगामे होते रहे। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जिला चिकित्सालय के डॉक्टर की ओर से भी केस दर्ज किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आर्यपुरी के बालाजी चौक स्थित एक रेंस्टोरेंट से यह बवाल शुरू हुआ था। यहां युवती के साथ बैठे युवक पुरानी आबकारी निवासी आर्यन को युवती के परिजनों ने पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। हमलावरों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसे नग्न अवस्था में ही पिटाई करते हुए जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी तक ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर युवक पक्ष भी इमरजेंसी में पहुंच गए थे।
इसके बाद इमरजेंसी में ही दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ था। बुधवार को इस मामले को लेकर पूरे दिन हंगामे, धरने, प्रदर्शन होते रहे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए है। पहला मुकदमा जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय वीरपाल की ओर से पुरानी आबकारी निवासी नितीश पुत्र ब्रजपाल कश्यप, आर्यन पुत्र राजकुमार व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने, विरोध पर मारपीट करने, गाली-गलौच, तोड़फोड़ व सरकारी कार्य में बाधा डालने के अलावा एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
दूसरा मुकदमा पुरानी आबकारी निवासी राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश की ओर से वार्ड ब्वाय वीरपाल उसके पुत्र व अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ दर्ज कराया गया है। तीसरा मुकदमा जिला अस्पताल के आपातकालीन अधिकारी डॉ नवीन बंसल की ओर से नितीश, आर्यन और 10-12 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि एक पक्ष से वीरपाल तथा दूसरे पक्ष से नितीश व आर्यन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
उधर, मुजफ्फरनगर में आर्यपुरी में जिस रेस्टोरेंट पर युवक की निर्वस्त्र कर पिटाई की गई, उस रेस्टोरेंट के मालिक को भी पुलिस ने पकड़ कर कोतवाली में बैठा लिया है। वहीं, इसके अलावा पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को तत्काल क्यों नहीं दी। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।