फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killing the villager

तेवड़ा में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या  

Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Killing the villager
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के मोरना के गांव तेवड़ा में शुक्रवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर सोते समय ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। ग्रामीण की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।      
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी 50 वर्षीय इब्राहिम पुत्र यासीन झोझा कोल्हू में गुड़ पकाने का काम करता था। कोल्हू बंद होने पर इब्राहिम फल बेचता था। शुक्रवार रात इब्राहिम अपने मकान में सो रहा था। शुक्रवार की रात करीब 12.40 बजे घर में महिलाएं सहरी के लिए सामान बना रही थीं। इसी दौरान बदमाश दीवार कूदकर अंदर घुसे और मकान के आंगन में सो रहे इब्राहिम को सीने में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से इब्राहिम की मौके पर मौत हो गई। बदमाश गोली मारने के बाद दीवार कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं घटनास्थल पर पहुंची। खून से लथपथ इब्राहिम का शव देखकर महिलाओं की चीख निकल गई। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी जाग गए थे। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। इब्राहिम की हत्या को लेकर परिवार में कोहराम मच गया।  घटना की सूचना मिलने पर रात में ही भोपा सीओ अकील अहमद, ककरौली थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों का समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने रात में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पत्नी अनीशा ने अज्ञात में तीन बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल       
इब्राहिम की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी अनीसा और बच्चे अंसुम, तरनुम, शोएब, जिशान, जिशाना, खुबा, सीमा, अवलीन, शाहलीन, समीर का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले पड़ोस के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इब्राहिम की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। 


वारदात से ग्रामीणों में दहशत       
पिछले माह तेवड़ा-ककरौली मार्ग पर तब्लीगी जमात के रुडक़ली निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके हत्यारोपियों का कोई पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार रात बदमाशों ने इब्राहिम की हत्या कर डाली। ग्रामीणों में हत्याकांड को लेकर दहशत व्याप्त है। एक माह के अंदर दोहरे हत्याकांड को लेकर इकबाल, ताहिर, इसराइल, ईसा, जावेद, जव्वाद, जुल्फकार, आजाद, नौशाद, साजिद, बिजेन्द्र, कल्लू, सुन्दर, चन्द्रपाल, मोनिश आदि ग्रामीण ने दोनों हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed