{"_id":"57cc702b4f1c1bb030317748","slug":"karimnagar-family-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर ठेकेदार के घर में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर ठेकेदार के घर में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
करीमनगर में लूट का पीड़ित परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के कोतवाली के करीमनगर में दो बदमाशों ने ठेकेदार के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और कीमती गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की। शोर सुनकर जाग हो जाने पर बदमाश माल लेकर फरार हो गए।
करीमनगर निवासी नईम ठेकेदारी का काम करता है। शनिवार रात परिवार खाना खाकर सो गया। रविवार करीब चार बजे परिवार को मकान में कुछ आहट सुनाई दी। उन्होंने उठकर देखा तो दो बदमाश कमरे की अलमारी से जेवर निकालने का प्रयास कर रहे थे।
नईम ने विरोध प्रकट किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। परिवार के अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और वहीं शांति से बैठने की चेतावनी दी। उसके बाद फिर से बदमाशों ने नईम को पीटा।
विज्ञापन
शोरशराबा होने पर मोहल्ले में जाग हो गई। शक होने के चलते लोगों ने पीड़ित के मकान की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश अंगूठी, पाजेब और अन्य जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।