फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanoongo shot dead

कानूनगो की गोली मारकर हत्या

Wed, 04 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kanoongo shot dead
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर-सिखेड़ा मार्ग पर मंगलवार शाम खतौली तहसील के कानूनगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश पैदल ही खेतों के रास्ते फरार हो गए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अफसरों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


मूलरूप से खेड़ी सराय निवासी प्रमोद कुमार शर्मा (45) पुत्र राम प्रसाद खतौली तहसील में मंसूरपुर हलके के कानूनगो के थे। वह 15 साल पहले मीरापुर बस गए थे। मंगलवार दोपहर वह भटौड़ा गांव में चकरोड के विवाद में कंवरपाल सिंह की जमीन की पैमाइश करने गए थे।
विज्ञापन


बाइक से मंसूरपुर-सिखेड़ा मार्ग से मीरापुर लौट रहे थे कि अचानक दो बदमाश ईख के खेत से निकलकर आए और चलती बाइक पर गोली मार दी और फरार गए। चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे, जहां प्रमोद शर्मा को तड़पते पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। बाइक और मौके पर पड़े तमंचे को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कानूनगो को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी केबी सिंह और एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने मौके से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड की मदद से बदमाशों की खोजबीन की गई। सिर में गोली लगने से प्रमोद की मौत हुई। हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।

खतौली तहसील में तैनात कानूनगो की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पड़ताल में पारिवारिक विवाद या रंजिश की बात सामने नहीं आई है। बदमाशों का इरादा लूटपाट का भी नहीं लग रहा, लिहाजा पुलिस इस हत्या की जांच उसकी नौकरी और कामकाज के दौरान किसी से संभावित विवाद पर केंद्रित कर दी है।

पुलिस ने हत्या के बाद उसकी पारिवारिक पड़ताल की। बकौल पुलिस खेड़ी सराय गांव में रामप्रसाद शर्मा की खेतीबाड़ी है। चार बेटों में सबसे बड़े प्रमोद शर्मा करीब 15 साल पहले बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए मीरापुर कस्बे में आकर बस गए थे। छोटे भाई विनोद, अनिल और सुनील के परिवार अब भी खेड़ी सराय में रहते हैं। प्रमोद बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं।

इसके अलावा एक बेटी और दो बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रमोद का परिवार अक्सर खेड़ी सराय जाकर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताते थे। वह काफी मिलनसार बताए गए। जिस कारण मीरापुर में भी उनके काफी परिचित हो गए।
कुछ ही दिनों पहले प्रमोद ने इंचार्ज कानूनगो का पद संभाला था। परिवार के लोग भी किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार कई दिन पहले भटौडा गांव के कुंवरपाल ने जमीन की पैमाईश के लिए दरख्वास्त लगाई थी।


पड़ोस के किसान ने कुंवरपाल पर चकरोड़ की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। पैमाईश कर वापस घर लौटते वक्त बदमाशों ने कानूनगो की गोली मारकर हत्या की। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दो गोली की आवाज सुनी और बदमाशों को खेतों में भागते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed