फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kailavdha conflict, two injured

कैलावड़ा में संघर्ष, दस घायल

Sat, 26 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kailavdha conflict, two injured
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। कैलावड़ा गांव में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने मकान पर पथराव किया। पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमले में चार महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में भी इलाज के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान अस्पताल में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद से दोनों पक्षों के परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव कैलावड़ा निवासी दो सगे भाइयों अनुज और अक्षय पुत्रगण दिनेश व गांव के ही रहने वाले डालचंद के बेटों के बीच शुक्रवार देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल पड़े। आरोप है कि डालचंद पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान पर पथराव करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने हमले के दौरान महिलाओं तक को नहीं बख्शा। हमले में दोनों पक्षों की ओर से अनुज, अक्षय, नीशू पुत्री दिनेश, राजकुमारी पत्नी दिनेश, मेघवती पत्नी राजेश और दूसरे पक्ष से डालचंद, योगेश, विपिन, सरिता, टिंकू घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हमले में घायल महिलाओं सहित सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में भी इलाज के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट होने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। 



अस्पताल पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों ने नामजद तहरीर दी है। जांच करने के बाद दोषी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों के बीच शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed