फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   jail mein charas lekar ja raha tha masoom

जेल में चरस लेकर जा रहा मासूम पकड़ा

Tue, 07 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जेल के बाहर मिलाई के दौरान बैग चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को कारागार स्टाफ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, टिफिन में चावलों के भीतर चरस रखकर ले जा रहे मासूम को चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के खालापार निवासी जुनैद और पुरकाजी निवासी फुरकान रविवार दोपहर जेल में मिलाई करने आए थे। लाइन में खड़े व्यक्ति ने दोनों पर उनका बैग चोरी करने का आरोप लगाया। चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है। उधर, शामली के गढ़ीपुख्ता निवासी जेल में बंद  गुफरान की मां सोमवार सुबह कारागार में मिलाई करने के लिए आई। इस दौरान बंदी का भाई और पांच साल का बेटा भी मां के साथ थे। लाइन में लगे रहने के दौरान मां ने मासूम को टिफिन देकर पहले भेज दिया और खुद लाइन में लगी रही। चेकिंग के दौरान कारागार के स्टाफ ने टिफिन खोलकर तलाशी ली तो उसके भीतर चावलों में रखी चरस पकड़ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed