{"_id":"583493274f1c1bc05513afae","slug":"interstate-car-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चोर के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य शातिर कार चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 45 लाख रुपये की पांच लग्जरी कार बरामद हुई हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाश के दो साथी मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बदमाश को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात खतौली में रेलवे क्रॉसिंग के बराबर में आलू गोदाम के पास आई एक कार को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया तो उसमें बैठे बदमाशों ने कार को पुलिस पार्टी के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से कार एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से गुलजार पुत्र हिसामुद्दीन निवासी अंती खतौली को गिरफ्तार किया। इसके दो साथी अंती के ही रहने वाले मोईन उर्फ मोनी उर्फ मोईनुद्दीन, बिट्टू एवं एक अज्ञात मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन होंडासिटी, एक सेंट्रो और एक वैगनआर कार बरामद की है। बरामद की गई कारों की कीमत बाजार में करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। उसके पास से कारों के फर्जी कागजात मिले हैं। बताया कि पकड़ा गया कार चोर अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। अक्तूबर माह में इसके अन्य साथियों को जेल भेजा गया था, उनके पास से पुलिस को 90 लाख रुपये कीमत की आठ गाड़ियां मिली थीं। इसके साथी गाजियाबाद, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश आदि जगहों से गाड़ियां चोरी करते हैं।
विज्ञापन
लॉक तोड़कर करते हैं कार चोरी
पकड़े गए कार चोर गुलजार के अनुसार पॉश कॉलोनियों में कोठियों के बाहर खड़ी महंगी कारों की खिड़कियों के लॉक तोड़कर मास्टर की से कार को स्टार्ट कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। बाद में कार पर फर्जी नंबर लगाकर उसे सस्ती दरों पर बाजार में बेच देते हैं। गिरोह के सभी सदस्य अन्य जनपदों और राज्यों से कार चोरी करके लाते हैं।
टीम में ये लोग रहे शामिल
खतौली कोतवाली से अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य कार चोर गुलजार को गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा अजय कुमार और करन नागर के अलावा आरक्षी सोहनवीर, दीपक कुमार, संजय कुमार और निखिल कुमार आदि शामिल रहे।