फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Including 10 reports against unidentified couple

दंपति सहित 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Including 10 reports against unidentified couple
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। अतिसंवेदनशील माने जाने वाले मोहल्ला देवीदास और सराफान बारूद के ढेर पर बैठे हैं। साइड लगने को लेकर हुए बवाल का मामला अभी तक शांत भी नहीं हो सका था कि मंगलवार शाम को लड़कियों को बंधक बनाकर पीटने के मामले से फिर से माहौल गरमा गया। पुलिस ने इस घटना में नामजद दंपति सहित 10 अज्ञात को नामजद किया है।
विज्ञापन


देवीदास और सराफान मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले हैं। इसी वजह से मामूली बातों पर इन मोहल्लों में पूर्व में भी कई बार माहौल गरमाया है। हालांकि पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंच कर बड़ा बवाल होने से बचाया भी है। पांच मई की रात को साइड लगने के मामूली विवाद में इस कदर बवाल हुआ कि दोनों संप्रदायों में करीब एक घंटे तक आमने सामने गोलियां और पथराव हुआ। पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाल लिया था। वहीं, मंगलवार शाम को फिर से बवाल होते-होते बचा।
विज्ञापन


लड़कियों को दूसरे संप्रदाय की महिलाओं द्वारा मकान में डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। आरोप था कि लड़कियों के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना को लेकर तनाव के हालात बन गए थे। पुलिस ने ऐन वक्त पहुंच कर स्थिति को भांपकर लड़कियों से तहरीर ले ली। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। आए दिन हो रहे इस मामले से ऐसा लगता हे कि दोनों मोहल्ले बारूद के ढेर पर बैठे हुए हैं। फिलहाल मंगलवार रात से माहौल गरम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजू की लड़की की ओर से इनाम, उसकी पत्नी और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मकान में बंधक बनाकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों मोहल्लों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed