फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Identification of the mother throwing girl in Gularwali street

गुल्लरवाली गली में बच्ची को फेंकने वाली मां की पहचान

Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Identification of the mother throwing girl in Gularwali street
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दो दिन की नवजात बच्ची को खालापार के गुल्लरवाली गली में एक मकान के सामने रख कर फरार हुई महिला और साथियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां मुजफ्फरनगर की ही रहने वाली है। जबकि उसके साथी पानीपत के बपौली के निवासी है।
विज्ञापन


कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पुलिस बपौली तक पहुंच गई थी, मगर वहां मकान पर ताला लगा मिला। आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए हैं। अब पुलिस सर्विलांस के जरिए उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कार सवार एक महिला शहर कोतवाली के खालापार की गुल्लर वाली गली में इसरार इलाही के घर की दहलीज के बाहर दो दिन की नवजात बच्ची को रखकर फरार हो गई थी। कार में उसके अन्य साथी भी थी। सूचना मिलने पर डायल 100 के कर्मचारियों ने मासूम को स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय की चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को यहां रख कर फरार होने वाली महिला गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने कार के मालिक को तलाश लिया है। कार पानीपत के गांव बपौली निवासी अफसर रावल की पाई गई। पुलिस की टीम पानीपत के बपौली पहुंची तो आरोपी मकान का ताला लगा कर पहले ही फरार हो चुके थे।

पुलिस जांच पड़ताल के बाद वहां से बैरंग लौट आई। जांच में पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझाकर महिला और उसके साथियों की पहचान कर ली है। पुलिस की माने तो बच्ची की मां मुजफ्फरनगर की ही रहने वाली है। अब पुलिस सर्विलांस के जरिए उनकी टोह में लगी है।

शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस को काफी जानकारी हासिल हो गई है, पूरा मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है, अब महिला और उसकी साथियों की तलाश है। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है।

तीन बार मौत को मात दी मासूम ने
मासूम बच्ची ने तीन बार मौत को माद दी। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आया कि कार सवार महिला ने बच्ची को कंबल में लिपेट कर मकान की सीढ़ी पर रखा था, जो अचानक नीचे सड़क पर गई गई। इसके कुछ ही देर बाद कूड़ा लेने वाला रेहड़ा लेकर आया, उनके वहां देखे बिना ही रेहडे का पहिया बच्ची पर चढ़ा दिया।

पड़ोसी भी बाहर आया और बच्ची की गठरी को कूड़ा समझ कर उसे रहेड़े में उठा कर कूड़े में डाल दिया। इसके कुछ देर बाद बच्ची के रोने पर पड़ोसी ने गठरी खोल कर देखी तो वह हक्का बक्का रह गया। मौके पर भीड़ जुट गए तथा बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती भर्ती बच्ची सुनैना की हालत में तीसरी दिन आकर सुधार हुआ है। सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने बताया कि बच्ची की हालत में काफी सुधार हुआ है। उसका ज्वर भी नहीं है। अभी भी उसे डॉक्टरों की निगरानी में एसएमसीयू में रखा गया है।


एआरटीओ के फोन करने पर आरोपी फरार
एआरपीओ के एक फोन से पुलिस की योजना पर पानी फिर गया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जानने के लिए पुलिस ने एआरटीओ की मदद ली। रजिस्ट्रेशन नंबर पर मोबाइल नंबर भी दर्ज होता है। उनके मोबाइल नंबर पर एआरटीओ ने उन्हें फोन कर कहा कि तुम्हें शहर कोतवाली पुलिस क्यों तलाश रही है। बस बात की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने मकान का ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed