फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Homes searched

असलाह की आशंका पर ली जा रही घरों की तलाशी  

Fri, 05 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Homes searched
खालापार में पहुंचे डीआईजी जेके शाही और एसएसपी दीपक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
खालापार गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर पर देर रात आईजी सुजीत पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डीएम डीके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। देर रात अधिकारी कुछ मकानों की तलाशी लेने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


खालापार में दो गुटों में मामूली कहासुनी के बाद गोलीबारी में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी पुलिस अफसरों को मिली है। फिलहाल यह जानकारी परिजनों को नहीं दी गई है। पुलिस घटना के बाद होने वाली प्रतिक्रिया के डर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने में जुटी है। आईजी मेरठ सुजीत पांडेय भी देर रात खालापार पहुंचे।
विज्ञापन


आईजी ने एसएसपी दीपक  कुमार और डीएम दिनेश कुमार सिंह के साथ खालापार का जायजा लिया। खालापार शहर का मुसलिम बहुल इलाका है। घायल डॉ गुलशेर, उसके पिता हाजी इस्लाम और चाचा अख्तर की हालत यहीं पर नाजुक बनी हुई थी। देर रात तीनों की मेरठ मेडिकल पहुंचने पर मौत हो गई। यह जानकारी रात तक परिजनों को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस किसी हंगामे की आशंका के चलते सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने में जुटी है। खालापार के कुछ मोहल्लों के घरों की एक-एक कर तलाशी ली जा रही है। घरों में हथियार होने का अंदेशा है। माना जा रहा है कि शवों के यहां पहुंचने पर खालापार के हालात बिगड़ सकते हैं। इससे पहले पुलिस सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed