{"_id":"fa1f280148205aa26983a7ba1956b13c","slug":"half-a-million-looted-in-broad-daylight-on-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दिनदहाड़े डेढ़ लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दिनदहाड़े डेढ़ लाख लूटे
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित बाईपास पर मारुति शोरूम के पास चंदन चौराहे पर बाइक सवार युवकों से बदमाशों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
एसपी सिटी के नेतृत्व में घंटों कांबिंग करने के बाद भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रविवार दोपहर बागोवाली निवासी इशत्याक साथी आबिद के साथ बहन की शादी के लिए सामान खरीदने बाइक से शहर आ रहा था।
मुजफ्फरनगर बाईपास पर मारुति शोरूम के पास चंदन चौराहे पर एक कार खड़ी थी। कार के पास तीन बदमाश खड़े हुए थे। जैसे ही इशत्याक कार के पास पहुंचा, वहां खड़े बदमाशों ने डंडा मारकर उसकी बाइक को रुकवा लिया।
बाइक रुकते ही बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया और उससे डेढ़ लाख रुपये लूटकर कार में बैठकर फरार हो गए।
बदहवास पीड़ित ने तुरंत नई मंडी पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद सीओ मंडी अरुण कुमार सिंह और नई मंडी कोतवाल अरुण कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
बाद में एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने मौके पर जाकर पीड़ित से पूछताछ की। बदमाशों के नहीं मिलने पर पुलिस बैरंग लौट गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली में लूट की तहरीर दे दी है।