{"_id":"581e2f9b4f1c1bae314396f9","slug":"ghar-se-laakhon-ki-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (ब्यूरो)। गांव याहियापुर में चोर एक घर में घुसकर हजारों की नगदी, सोने एवं चांदी के जेवरात सहित लाखों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन दूसरी मंजिल पर सोते रहे और चोर आराम से सामान समेटकर चले गए। शनिवार सुबह चोरी की घटना का पता चला।
गांव याहियापुर निवासी सौरण का पुत्र प्रताप अपनी पत्नी को साथ लेकर शुक्रवार अपनी रिश्तेदारी गांव दतियाना में गया था। शुक्रवार रात सौरण और उसकी पत्नी रेखा घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।
रात के समय चोर मकान के अंदर घुसे और सेफ के अंदर से 35 हजार रुपये की नगदी सहित 10 तोले सोने, 50 तोले चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में कमरे से लेकर सैफ तक खंगालते रहे। मगर परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह दंपति उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखकर चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस ने दंपति से पूछताछ भी की।