फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape from the woman in the forest

जंगल में महिला से सामूहिक दुराचार

Thu, 30 Nov 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 30 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gangrape from the woman in the forest
demo - फोटो : demo
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला को गांव के जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। महिला के अचेत होने पर आरोपी फरार हो गए। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने पर पुलिस ने पीड़िता को तुरंत मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार दोपहर मीरापुर में एक डॉक्टर से दवाई लेने आई थी। दवाई लेने के बाद दोपहर करीब तीन बजे महिला गांव आने के लिए बस की इंतजार में स्टैंड पर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक पर तीन युवक आए और उसको गांव ले जाने के बहाने महिला को एक बाइक पर बैठा लिया। महिला विश्वास कर बाइक पर बैठ गई। तीनों युवक बस स्टैंड से थाने की ओर आते समय अचानक एक पेट्रोल पंप के पीछे के रास्ते पर गांव के जंगल में पहुंच गए। महिला को शक हुआ तो युवकों से उसे डरा-धमका कर चुप कर दिया। आरोप है कि युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उससे गैंगरेप किया। महिला बेहोश हो गई तो तीनों आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। कुछ देर बाद महिला को होश आया तो उसने गांव में अपनी एक परिचित महिला को फोन कर बुलाया। बाद में गांव से आई महिला और एक ग्रामीण पीड़िता को मीरापुर थाने लेकर आए। पीड़िता की ओर से घटना की तहरीर दी गई। पीड़िता ने तीनों आरोपियों को नामजद किया है। आरोपी गांव चौरावाला के बताए गए हैं। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मीरापुर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापे की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी के अपहरण का आरोप मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले व्यक्ति की पत्नी ने अपने पति के अपहरण की फर्जी तहरीर देकर सनसनी फैला दी। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी इरशाद फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार इरशाद की पत्नी दोपहर के समय तहरीर लेकर आई। बताया कि उसका पति बुधवार सुबह ककरौली क्षेत्र में कपड़ा बेचने गया था, ककरौली बस स्टैंड पर चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और फोन पर पांच लाख रुपये की मांग की है। अपहरण करने वाले में दो लोगों को नामजद बताया। पुलिस ने मामला ककरौली क्षेत्र का बताकर महिला को वापस भेज दिया। शाम को पुलिस ने बताया कि कथित रूप से अपहरण की कहानी झूठी थी। इरशाद का ककरौली के कुछ लोगों से लेनदेन था, इसीलिए उन्होंने उसे अपने पास पकड़कर बैठा लिया था। बाद में वह सकुशल घर वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed