फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang raped Teenager

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gang raped Teenager
शाहपुर। तीन युवकों पर नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर दो दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
शाहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के एक युवक का उनके घर पर आना जाना रहता था। आरोपी युवक सात अक्तूबर को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को दो साथियों के साथ मिलकर ले गया। मुजफ्फरनगर में एक मकान में बंधक बनाकर आरोपी ने दो साथियों के साथ दो दिन तक नाबालिग से दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह जान बचाकर घर लौटी और आपबीती बताई।
विज्ञापन


इस संबंध में आरोपी युवकों के परिजनों से बात की तो उन्होंने धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो मार देंगे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिखेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला गुरुवार सुबह छह बजे गांव से बाहर पथवारे में गोबर डालने के लिए गई थी। पीड़िता महिला के अनुसार गोबर डालने के दौरान मुंह लपेटकर आए दो लोगों ने उसे ईंख के खेत में घसीट लिया। दोनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया।


धक्का-मुक्की में दोनों के चेहरों से कपड़ा उतर जाने पर पीड़िता ने दोनों को पहचान लिया और शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के आ जाने से दोनों आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोनों आरोपी गांव के ही हैं और अपराधी प्रवृत्ति के हैं। सिखेड़ा पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी सिटी से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी देकर कार्रवाई कीगुहार लगाई। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने सिखेड़ा एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed