फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four crooks caught encounter

पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े 

Tue, 20 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four crooks caught encounter
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बैंकों की रेकी करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सोमवार की सुबह इन बदमाशों की बैंकों में आदान प्रदान होने वाले कैश को लूटने की योजना थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की डस्टर गाड़ी व दो तमंचे बरामद कर उनको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली में इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस टीम ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने अपने नाम जिला बागपत के थाना दोघट के गांव बिजरौल निवासी मनीष पुत्र मांगेराम, देहरादून के जिला चमौली के मोहल्ला प्रेमनगर गुरुद्वारा निवासी हिमांशु रावत पुत्र दर्शन सिंह, अर्पित पुत्र रविंद्र व इम्मी उर्फ बलजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि ये चारों बदमाश शनिवार को पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित बैंकों की रेकी कर रहे थे। सोमवार की सुबह बैंकों में कैश का आदान प्रदान होना था। इन बदमाशों की उसी कैश को लूटने की योजना थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से डस्टर गाड़ी सहित दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए है। इन बदमाशों ने डस्टर गाड़ी को 17 सितंबर को देहरादून के पटेलनगर इलाके से एक व्यापारी से लूटी थी। गैंग का सरगना मनीष बताया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इन बदमाशों पर देहरादून में भी कई लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर पीपी सिंह के अलावा, एसआई मदन सिंह, गजेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, कांस्टेबल संदीप त्यागी, रोहित तेवतिया, राहुल, शुभनीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed